इस विद्यालय में महिलाओं ने लगाई दौड़, मातृत्व दिवस का हुआ आयोजन: बच्चों के साथ माताओं ने भी किया प्रतिभाग, लौट आई अपने बचपन में
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली रायपुर देहरादून में दिनांक 28 मई 2022 को मातृत्व दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इन कार्यक्रमों में गढवाली नृत्य, माँ पर समूह गीत, नाटक, अंग्रेजी गीत 'आई लव यू मम्मा' व विभिन्न गतिविधियों को प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की माताओं को आमंत्रित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में माताओं ने उपस्थिति दी। ज्ञातव्य है कि विद्यालय में प्रत्येक माह का अंतिम शनिवार प्रतिभा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बच्चे विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों , प्रतियोगिताओं,विज्ञान, कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनियों का आयोजन शिक्षकों के मार्गदर्शन में करते हैं। इस बार का प्रतिभा दिवस मातृत्व दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की माताओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था । सभी माताओं का स्वागत अक्षत- तिलक एवं बैज अलंकरण केआर किया गया। बच्चों ने अपनी- अपनी माताओं को मंच पर आमंत्रित कर स्वनिर्मित ग्रीटिंग कार्ड भी भेंट ...