दीवाली पर इस अधिकारी ने पेश की मिसाल,बच्चों में बांट दी सारी खुशियां..
नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय बनिया वाला, देहरादून की छात्राओं की दीपावली इस बार कुछ अनोखी ही रही ।उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि इस बार उन्हें दीपावली पर कुछ ऐसा उपहार मिलेगा जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका आवासीय विद्यालय बनिया वाला देहरादून के छात्रावास में उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं हिमाचल प्रदेश की कक्षा 1 से 8 तक की 107 छात्रायें निवास करती है। यहाँ इस छात्रावास में 5से 14 वर्ष के अनाथ, एकल अभिभावक, भीख मांगने वाले , कूड़ा बीनने वाले बच्चे एवं बेसहारा बालिकाएं निवास करती हैं। दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को इन बच्चों की खुशी का कोई ठिकाना ना रहा जब अचानक महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा उत्तराखंड इन बच्चों के साथ दीपावली मनाने पहुंच गए। महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा छात्रावास के बच्चों के साथ दीपावली मनाई गई तथा दीपदान भी किया गया। बंशीधर तिवारी एक ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जो अपनी कार्यशैली एवं व्यवहार के लिए अलग ही रूप में जाने जाते हैं। इससे पूर्व भी वह एक मामले में स्वयं अपना वेतन रोकने को लेकर भ...