Posts

Showing posts with the label व्यक्तित्व/परिचय

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

Image
उत्तराखंड की शांत वादियों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक जगत में अपनी पहचान बनाने वाले युवा वैज्ञानिक डॉ. शुभम चमोला ने एक बार फिर प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है।  जनपद रुद्रप्रयाग के कौशलपुर, बसुकेदार निवासी डॉ. शुभम चमोला को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) जोधपुर के 12वें दीक्षांत समारोह में समग्र विज्ञान (Sciences) में उत्कृष्ट शोध कार्य के लिए प्रतिष्ठित “सी. वी. रमन गोल्ड मेडल” प्रदान किया गया।  डॉ. शुभम IIT जोधपुर के भौतिकी विभाग (Department of Physics) के पीएचडी शोधार्थी रहे हैं। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ तथा भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के अध्यक्ष एवं एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री श्री नीलकंठ मिश्रा द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में IIT जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल और उपनिदेशक प्रो. भबानी कुमार सतपथी सहित संस्थान के वरिष्ठ शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया। डॉ. शुभम चमोला, श्री ओमप्रकाश चमो...