Posts

Showing posts with the label scert

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए इंस्पायर अवार्ड हेतु शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश, गतिविधि पंचांग किया जारी

Image
देहरादून, 07 अगस्त। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में शुक्रवार को जनपद विज्ञान की आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने की। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रमुख विज्ञान गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं—विज्ञान संगोष्ठी, INSPIRE Award–MANAK, विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन—के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनपद स्तरीय पंचांग (कार्यक्रम कैलेंडर) जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  प्रेम लाल भारती ने INSPIRE Award–MANAK योजना में जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विकासखंड स्तर पर बीआरपी एवं सीआरपी के सहयोग से कराया जाएगा तथा नामांकन न करने वाले विद्यालयों की नियमित समीक्षा की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिक...

पी एम श्री विद्यालयों हेतु शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Image
देहरादून, 27 जून। पीएमश्री विद्यालयों में सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम हेतु शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्यशाला का सफल समापन आज हो गया।  भारत सरकार द्वारा स्वीकृत पीएमश्री विद्यालयों के लिए सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा (SEL) एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के लिए आयोजित 5 दिवसीय शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ।          उल्लेखनीय है कि आनन्दम्' कार्यक्रम वर्ष 2019 से राज्य के समस्त राजकीय विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों के लिए सामाजिक-भावनात्मक शिक्षा एवं मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित कार्यक्रम प्रारम्भ किया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के साथ-साथ उनमें आत्म-जागरूकता, भावनात्मक संतुलन, सकारात्मक संबंध स्थापित करने तथा जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना है।           कार्यशाला के दौरान व...