उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों को किया जागरूक
अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, देहरादून में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक रायपुर शाखा द्वारा नाबार्ड के सहयोग से वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली, देहरादून में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की रायपुर शाखा के द्वारा नाबार्ड के सहयोग से आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में छात्र छात्राओं, शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यालय कर्मियों वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता विषयक जानकारी नुक्कड़ नाटकों और गीतों के माध्यम से दी गई। प्रयास जागरुकता मंच के सदस्यों विशाल सावन, लियाकत अली, ऋतुराज, जसपाल,शिवम कंडारी,सुनील सिंह आदि ने नुक्कड़ नाटकों और गीतों के माध्यम से जानकारी दी कि किस प्रकार साइबर क्राइम से बचा जा सकता है, और बैंक द्वारा कौन-कौन सी बीमा योजनाएं आम आदमी के लिए चलाई जा रही हैं उनके द्वारा अटल पेंशन योजना की भी जानकारी दी गई। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक रायपुर देहरादून की शाखा प्रबंधक अंजलि बिष्ट द्वारा बैंक द्वारा चलाई जा रही विभिन्न वित्तीय योजनाओं,बीमा योजनाओं और रोजगार हेतु ऋण योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि क...