शैक्षिक दखल पत्रिका के तीन दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक ई - संवाद का आयोजन। पढ़ने लिखने की संस्कृति के विकास पर ज़ोर
'शैक्षिक दखल' पत्रिका द्वारा तीन दिवसीय ई संवाद कार्यक्रम का आयोजन गूगल मीट व यू ट्यूब के माध्यम से दिनांक 1 से 3 जुलाई तक किया गया। तीन दिवसीय बहुआयामी शैक्षिक दखल संवाद के अंतर्गत एक जुलाई से हर रोज़ दो घण्टे शिक्षक,शिक्षा और उससे जड़े सरोकारों से जुड़े विविध मुद्दों पर शैक्षिक दखल संवाद में नई शिक्षा नीति, जीवन निर्माण में पुस्तकालय की भूमिका, शैक्षिक दखल के कल, आज और कल के सफर पर संवाद और शैक्षिक दख़ल वेब पत्रिका विभिन्न सत्र आयोजित किए गए । इस अवसर पर पढ़ने-लिखने की संस्कृति को बढ़ावा देती बाल पाठक प्रोत्साहन योजना के प्रथम अनुभवों को भी साझा किया गया । प्रतिदिन दो बजकर पचपन मिनट से आरम्भ हुए इस वेबीनार के प्रथम दिवस,शुक्रवार 01 जुलाई 2022 को सत्र का स्वागत वक्तव्य एवं परिचय राजीव जोशी ने रखा। वक्ता का परिचय और भूमिका रेखा चमोली जी ने प्रस्तुत की। मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय, हिंदी विभाग की असि॰प्रोफेसर डॉ॰रश्मि रावत ने 'नई शिक्षा नीति, संभाव...