छात्राओं ने मनाया सचिन तेंदुलकर का जन्मदिन, पृथ्वी दिवस प्रतियोगिताओं के विजेता भी हुए पुरस्कृत
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के जन्म दिवस को आज दिनांक 24 अप्रैल 2024 को पीएम श्री विद्यालय राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की क्रिकेट टीमों की सदस्य छात्राओं ने प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई की अगुवाई में खेल अध्यापिका नीलम नेगी , क्रिकेट कोच प्रदीप कुमार तथा योग /आत्म सुरक्षा प्रशिक्षक सुरेंद्र के साथ केक काटकर इस अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर एक मैत्री मैच का आयोजन किया गया जिसमें जीजीआईसी लेपर्ड्स तथा जीजीआईसी पैंथर्स का मुकाबला हुआ जिसमें पैंथर्स ने टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। लेपर्ड्स टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 60 रन बनाए तथा पैंथर्स टीम ने 8 विकेट खोकर 59 रन बनाए। इस प्रकार जीजीआईसी लेपर्ड ने एक रन से जीत हासिल की। इस प्रकार से छात्राओं ने खेल के माध्यम से महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को याद किया। पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया पुरस्कृत विगत 22 अप्रैल को इसी विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ...