डायट देहरादून में दो दिवसीय संदर्भदाता प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत एस.एम.सी. तथा एस.एम.डी. सी. के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण 24 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक दो फेरों में पूरा हुआ। इस प्रशिक्षण में जनपद देहरादून के कालसी, चकराता, विकासनगर,सहसपुर, डोईवाला, रायपुर विकासखंडों से 80 मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण लिया।प्रशिक्षण प्राचार्य डायट श्रीमती हेमलता गौड़ के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।मुख्य सन्दर्भदाता के रूप में डायट से अरुण थपलियाल व सतेंद्र रावत रहे । सहयोगी सन्दर्भदाता के रूप में डॉ. विजय रावत प्रवक्ता डायट,समावेशी समन्वयक अंजली भट्ट ,वित्त अधिकारी डी. शर्मा रहे। अंजली भट्ट द्वारा समावेशी शिक्षा की जानकारी दी गई। बालवाटिका ,एन. ई. पी. 2020 के विषय में डायट प्रवक्ता डॉ.विजय रावत ने विस्तार से प्रकाश डाला। सभी प्रतिभागियों द्वारा सामुदायिकता के अनुभवों को साझा किया गया। प्रशिक्षण सत्र में समग्र शिक्षा शिक्षा अभियान ,शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के मुख्य प्राविधान,बाल अधिकार ,बाल संरक्षण, सामाजिक संपरीक्षा के महत्व, एस.एम.सी.,एस.एम. डी.स...