पदोन्नति के लिए आंदोलन पर मजबूर शिक्षक, अंकित जोशी ने निदेशक को सौंपा पत्र
पिछले दो वर्षो से भी अधिक समय से लंबित एल टी से प्रवक्ता पदोन्नति पर कोई कार्यवाही न होने पर राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जोशी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने निदेशक माध्यमिक शिक्षा सीमा जौनसारी से मुलाकात कर इस आशय का पत्र सौंप दिया है। वर्षों से पदोन्नति की बाट जोह रहे एलटी शिक्षकों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। लंबे समय से लंबित पदोन्नति को लेकर संघर्ष कर रहे शिक्षकों ने पदोन्नति हेतु विभाग, शासन तथा शिक्षा मंत्री से भी गुहार लगाई। इस संबंध में विगत 28 फरवरी को शिक्षा मंत्री उत्तराखंड सरकार डॉक्टर धन सिंह रावत की अध्यक्षता में भी बैठक आयोजित हुई थी किंतु कोई कार्यवाही होना तो दूर एक माह बाद तक बैठक के मिनट भी जारी नहीं हुए हैं। सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता पदोन्नति संघर्ष समिति के साथ लगातार सहयोग कर रहे राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जोशी ने शिक्षकों की पदोन्नति के मसले पर इस उदासीनता के चलते रोष व्यक्त किया है । बताते चलें कि आज 31 मार्च को कई शिक्षक बिना पदोन्नति के सहायक अध्यापक एलटी पद से ह...