अटल उत्कृष्ट रा. इ. का. सौड़ा सरोली में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम
देहरादून, 30 अगस्त। देहरादून के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में आज यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया इस अवसर पर छात्र छात्राओं को वित्तीय समावेशन एवं सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर छात्र छात्राओं के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर ' की थीम पर चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामबाबू विमल द्वारा यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा गया कि वर्तमान समय में वित्तीय प्रबंधन और वित्त के लेनदेन में सावधानी की अत्यंत जरूरत है प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए। ऑपरेशन सिंदूर का विस्तृत परिचय देते हुए उन्होंने इसकी पृष्ठभूमि की जानकारी भी विस्तार से विद्यार्थियों को दी। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया बड़ासी ग्रांट के प्रबंधक पंकज पांडे ने छात्र-छात्राओं से पैसे के लेन देन में साइबर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने का आग्रह किया तथा उन्हें सतर्कता जागरूकता एवं भ्रष्टाचार विरोधी शपथ भी दिलाई उन्होंने कहा कि देशभर में यह शप...