मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए इंस्पायर अवार्ड हेतु शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश, गतिविधि पंचांग किया जारी


देहरादून, 07 अगस्त। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में शुक्रवार को जनपद विज्ञान की आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने की।

बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रमुख विज्ञान गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं—विज्ञान संगोष्ठी, INSPIRE Award–MANAK, विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन—के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनपद स्तरीय पंचांग (कार्यक्रम कैलेंडर) जारी किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  प्रेम लाल भारती ने INSPIRE Award–MANAK योजना में जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विकासखंड स्तर पर बीआरपी एवं सीआरपी के सहयोग से कराया जाएगा तथा नामांकन न करने वाले विद्यालयों की नियमित समीक्षा की जाएगी।

मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने सभी विकासखंड समन्वयकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विज्ञान गतिविधियों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने प्रत्येक विद्यालय तक कार्यक्रमों की जानकारी समय से पहुँचाने, अधिकतम छात्र सहभागिता सुनिश्चित करने, सभी प्रतियोगिताओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा प्रत्येक गतिविधि की नियमित प्रगति समीक्षा एवं समयबद्ध प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा