Posts

Showing posts from November, 2026

दुर्गम विद्यालय को सफलता की मिसाल बनाने वाले शिक्षक राकेश पोखरियाल को उत्तराखंड गौरव रत्न

Image
पौड़ी गढ़वाल/कोटद्वार। दुर्गम क्षेत्र के राजकीय विद्यालय को अपनी मेहनत, समर्पण और नवाचारों से सफलता की मिसाल बनाने वाले राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रिंगवाड़ी, विकासखंड एकेश्वर, पौड़ी गढ़वाल के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक (एलटी विज्ञान) राकेश पोखरियाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उत्तराखंड गौरव रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। 20 वर्षों की राजकीय सेवा में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान; विद्यार्थियों की उपलब्धियों और शिक्षण नवाचारों से विद्यालय को मिली नई पहचान 20 वर्षों से राजकीय सेवा में कार्यरत राकेश पोखरियाल ने अपने सतत प्रयासों से विद्यालय को शैक्षिक उपलब्धियों, अनुशासन, स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान दिलाई है। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षाओं, कमला नेहरू पुरस्कार, एनएमएमएसएस छात्रवृत्ति, श्रीदेव सुमन छात्रवृत्ति, इंस्पायर मानक विज्ञान परियोजना, विज्ञान संगोष्ठियों और प्रदर्शनियों में उल्लेखनीय सफलताएँ हासिल की हैं। वर्ष 2018 में इंस्पायर मानक योजना के अंतर्गत ...