दिव्यांग जनों क़े लिए परिवार सहायता समूह क़े गठन व समानता पर चर्चा
देहरादून, 31 मई, 2025. दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र तथा साहस फाउंडेशन की ओर से आज सायं केंद्र की सभागार में दिव्यांग जनों क़े लिए परिवार सहायता समूह क़े गठन व समानता पर बातचीत पर एक खुले सत्र का आयोजन किया गया. इस गोलमेज सत्र में कई दिव्यांग जन और उनके परिवारिक लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व प्रबुद्ध लोगों ने प्रतिभाग कर इस बिंदु पर सार्थक चर्चा की। साहस फाउंडेशन के प्रमुख साहब नक़वी ने कहा कि हाशिए पर रहने वाले दिव्यांग जनों के लिए वास्तविक रोजगार अवसरों का मार्ग खोजने कि दिशा इस खुले मंच पर विमर्श करते हुएहमें खुशी हो रही है. परिवार सहायता समूहों की तत्काल आवश्यकता और दिव्यांग लोगों को सशक्त बनाने व उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की संदर्भ में मंच का उद्देश्य इस बात पर प्रकाश डालना है कि हम किस तरह इनकी लिए सार्थक काम और सम्मानजनक रोजगार स्थायी मार्ग दे सकते हैं। सभी वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि हाशिए पर रहने वाले सभी दिव्यांग जनों की लिए गंभीर व निरंतर रोजगार अवसरों की आवश्यकता वास्तविक समझी जानी चाहिए। दिव्यागों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ऐसे रोजग...