Posts

Showing posts with the label school education

वन्य जीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Image
देहरादून, 4 अक्टूबर। वन्य जीव सप्ताह (2 अक्टूबर - 8 अक्टूबर) के अंतर्गत राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में एक गोष्ठी एवं जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में तथा उनके माध्यम से अभिभावकों एवं समाज में वन तथा वन्य जीवों के प्रति लगाव एवं संवेदनशीलता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम की आयोजक वन क्षेत्राधिकारी उर्वशी गौतम ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व वन तथा विभिन्न प्रकार के वन्य जीवों से समृद्ध एक विशाल टाइगर रिजर्व है। वन तथा वन्य जीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये प्रत्येक वर्ष 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक पूरे भारतवर्ष में वन्य जीव सप्ताह मनाया जाता है, जिसके अंतर्गत विद्यालयों में चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी, जागरूकता रैली इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।  उन्होंने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघ, हाथी, तेंदुआ, सांभर, हिरन, बंदर समेत सैकड़ों प्रकार के वन्य जीव तथा वनस्पति पायी जाती है। हमें वन्य जीवों के प्रति दया...

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने दिए इंस्पायर अवार्ड हेतु शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश, गतिविधि पंचांग किया जारी

Image
देहरादून, 07 अगस्त। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय, देहरादून में शुक्रवार को जनपद विज्ञान की आगामी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने की। बैठक में जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली प्रमुख विज्ञान गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं—विज्ञान संगोष्ठी, INSPIRE Award–MANAK, विज्ञान महोत्सव, बाल विज्ञान कांग्रेस एवं विद्यार्थी विज्ञान मंथन—के सफल संचालन हेतु विस्तृत चर्चा की गई तथा इन कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जनपद स्तरीय पंचांग (कार्यक्रम कैलेंडर) जारी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी  प्रेम लाल भारती ने INSPIRE Award–MANAK योजना में जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों से छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्य विकासखंड स्तर पर बीआरपी एवं सीआरपी के सहयोग से कराया जाएगा तथा नामांकन न करने वाले विद्यालयों की नियमित समीक्षा की जाएगी। मुख्य शिक्षा अधिक...

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

Image
देहरादून, 07 जुलाई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की जुलाई माह मासिक बैठक आज विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की। बैठक में क्षेत्रीय समाजसेवी सोहन शाही एवं अक्षत सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।  बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एवं प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनायी, सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर अभी तक भी छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी बनाने के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी।  विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने सभी अभिभ...