पहल: उत्तराखंड में एआई के माध्यम से होगा छात्रों को मिलेगा अत्याधुनिक मार्गदर्शन
श्रीनगर, 25 जनवरी । उत्तराखंड विद्यालई शिक्षा की एक नई पहल के रूप में श्रीनगर गढ़वाल में Beyond Mentor के AI-Enabled Career Lab की शुरुआत की गई है। इससे छात्रों को व्यवसाय और अन्य परिस्थितियों हेतु आधुनिक मार्गदर्शन मिलेगा। उत्तराखंड सरकार के विद्यालयी शिक्षा विभाग (School Education Department) के मार्गदर्शन तथा समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) के उद्देश्यों के अनुरूप, Beyond Mentor द्वारा 24 जनवरी 2026 को श्रीनगर गढ़वाल में AI-Enabled Career Counseling Lab का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्रों को समय पर, तकनीक आधारित एवं व्यावहारिक करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री, उत्तराखंड सरकार, डॉ० धन सिंह रावत जी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी, एनजीओ डॉ. बी.पी. मैंदोली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री द्वारा अवगत कराया गया कि आज के समय में कई बच्चे अपने करियर को लेकर भ्रमित रहते हैं। वे पढ़ाई तो कर रहे हैं, लेकिन आगे किस फील्ड में जाना है, यह स्पष्ट नही...