Posts

Showing posts from April, 2025

विश्व हिंदू महासंघ आतंकी घटनाओं के विरोध में राष्ट्रपति -प्रधानमंत्री को ज्ञापन

Image
पहलगाम में हुए नृशंस आतंकी हमले का पूरे देश भर में विरोध जारी है। इसी क्रम में विश्व हिंदू महासंघ ने पश्चिम बंगाल और जम्मू कश्मीर में हो रही घटनाओं के विरोध में  राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा । विश्व हिंदू महासंघ भारत के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मुकेश चंद्र पुरोहित, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ उत्तराखंड , तथा राष्ट्रीय प्रचार मंत्री विश्व हिंदू महासंघ भारत के नेतृत्व में महापौर देहरादून , तथा जिला अधिकारी देहरादून से मिला ।   प्रतिनिधि मंडल ने इनके माध्यम से राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर पश्चिम बंगाल तथा जम्मू कश्मीर में हुई हालिया घटनाओं पर रोष जताया तथा महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री जी को इन दोनों घटनाओं का यथोचित संज्ञान ले अविलंब कठोर कार्यवाही करने की मांग की । उनके द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि विश्व हिंदू महासंघ द्वारा इन घटनाओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन किया जा रहा है ।  30 अप्रैल को राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत सुरेंद्र नाथ अवधूत जी तथा राष्ट्रीय संगठन महामंत्री योगी राजकुमार नाथ जी के नेत...

पहाड़ों को सहेजकर ही बचेगा जीवन,माउंटेन ऑफ लाइफ उत्सव के दूसरे दिन प्रदर्शनी और सेमिनार का आयोजन

Image
अज़ीम प्रेमजी फ़ाउण्डेशन में चल रहे तीन दिवसीय ‘माउंटेन ऑफ लाइफ’ उत्सव के दूसरे दिन की शुरुआत उत्साह और ढेर सारी जिज्ञासाओं के साथ हुई। पहाड़ के जीवन, ज़िंदगी के  प्रकृति से जुड़ाव, प्रकृति को समझने उसे सहेजने की तरफ एक और कदम बढ़ाते हुए दूसरे दिन की शुरुआत बच्चों के द्वारा ‘माउंटेन ऑफ लाइफ’ प्रदर्शनी देखने से हुई। गुरुनानक अकेडमी, जीआईसी पटेल नगर, जी आईसी ब्रह्मपुरी, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सोशल बलूनी स्कूल से आए 404 विद्यार्थियों व 81 शिक्षकों ने प्रदर्शनी को देखा, समझा, सराहा और वहाँ मौजूद अज़ीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी के साथियों के साथ अपने सवाल और जिज्ञासाएँ साझा कीं। प्रदर्शनी में बिखरे पहाड़ों के रंग, जीवन, संस्कृति आदि को देखना उनके बारे में पढ़ना लोगों में इस बारे में और जानने की इच्छा को बढ़ा रहा था। प्रदर्शनी में जंगल, झील, पहाड़, लोग, पंछी तो थे ही लोक कलाओं का सौंदर्य भी शामिल था। कहीं हाथ से बने सुंदर वस्त्र तो कहीं रिंगाल की कलाकृतियाँ मन मोह रही थीं। प्रदर्शनी के बाद सेमिनार के दूसरे दिन की कड़ी में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित प्रोफेसर  हर्षवन्ती बिष्ट और वाडिया इंस्टीट्यू...

प्रतिभा सम्मान:मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

Image
उत्तराखंड, देहरादून। चकराता विकासखण्ड के दूरस्थ विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में हाई स्कूल और इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त बच्चों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने बच्चों को शुभकामनायें देते हुए आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में अपना लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम से सफलता प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यालय भवन के आपदा में बह जाने के बावजूद शिक्षकों के लगातार प्रयासों से विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत -प्रतिशत रहा। पूर्व किसान मोर्चा चकराता के अध्यक्ष सहजराम ने विद्यालय के शत -प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लिए शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।  कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. उमेश चमोला ने कहा कि सफलता एक मंजिल नहीं बल्कि लगातार चलने वाली यात्रा है। उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिए व्यवस्थित योजना बनाए जाने पर बल दिया। सचिन ढोंडी ने कहा कि परीक्षा की तैयारी साल के शुरू से ही की जानी चाहिए। इसके लिए हर बच्चे को अपनी समय सारिणी बनानी चाहिए जिसमें ...

नवोदय विद्यालय हेतु चयनित बच्चों को किया सम्मानित

Image
देहरादून के राजकीय प्राथमिक विद्यालय  नयागांव मोहिनी रोड के दो विद्यार्थियों का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय हेतु हुआ है आज विद्यालय में आयोजित एक सम्मान समारोह में इन दोनों बच्चों को सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून के प्राचार्य राम सिंह चौहान, संकाय सदस्य अरुण कुमार थपलियाल,और स्थानीय पार्षद निखिल की उपस्थिति में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में राज़कीय प्राथमिक विद्यालय नयागांव मोहिनी रोड देहरादून के छात्र मास्टर ताजीम और छात्रा कुमारी सफ़िया का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून के लिए होने पर इन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। डायट प्राचार्य रामसिंह चौहान, स्थानीय पार्षद निखिल, डायट संकाय सदस्य अरुण कुमार थपलियाल तथा विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर उनकी सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। चयनित बच्चों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कक्षाध्यापक अरुण कुमार मिश्रा और अन्य शिक्षकों को देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम से कोई भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। इस अवसर पर कई अभिभावक, विद्यालय का स्टाफ ...

शानदार उपलब्धि: राजकीय इंटर कालेज बड़ासी की अनुष्का राणा बनी प्रदेश टॉपर

Image
देहरादून के राजकीय इंटर कालेज बड़ासी की छात्रा अनुष्का राणा ने उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा एवं परीक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश भर में शीर्ष स्थान प्राप्त कर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अनुष्का राणा उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश की वरिष्ठता सूची में सर्वोच्च स्थान राजधानी देहरादून के विकासखंड रायपुर के राजकीय इंटर कालेज बड़ासी की छात्रा अनुष्का राणा ने अंग्रेजी में 99/100, गणित में 96/100, भौतिक विज्ञान में 98/100, रसायन विज्ञान में 100 /100 और जीव विज्ञान में भी 100/100 अंक प्राप्त किए हैं। माता कुमुद राणा एवं पिता रामेंद्र राणा के साथ अनुष्का    अनुष्का  ने 500 अंकों में से 493 अंक प्राप्त करके 98.6% अंकों के साथ उत्तराखंड बोर्ड की श्रेष्ठता सूची में पहला स्थान प्राप्त किया है। अनुष्का राणा के पिता रामेंद्र सिंह राणा इसी विद्यालय राजकीय इंटर कॉलेज बड़ासी में प्रवक्ता भौतिक विज्ञान के पद पर कार्यरत हैं। अनुष्का की माताजी गृहिणी हैं, जबकि बड़ा भाई आई आई टी रुड़की से बी टेक कर रहा है। अनुष्का ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता...

शिक्षकों ने की लंबित प्रकरणों के निराकरण की मांग

Image
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विकास खंड रायपुर, देहरादून के प्रतिनिधि मंडल द्वारा आज अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी के नेतृत्व में उप शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़ उनियाल से शिक्षकों के विभिन्न लंबित प्रकरणों के निदान के संबंध में वार्ता की। वार्ता में अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी तथा मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने बिंदुवार लंबित प्रकरणों पर चर्चा की। उप शिक्षा अधिकारी महोदया द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर यथाशीघ्र कार्रवाही करने का आश्वासन दिया गया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों कि सेवा पुस्तिका तथा सामान्य भविष्य निधि पासबुक पूर्ण कर 15 मई से 25 मई के बीच में सभी शिक्षकों को अवलोकित करवा दी जायेंगी। चयन, प्रोन्नत वेतनमान तथा सत्रांत लाभ के प्रकरणों पर लगी आपत्तियों पर उन्होंने कहा कि सभी आपत्तियों का तीन दिवसों में निराकरण कर पुनः सभी प्रकरण जनपद को भेज दिये जायेंगे। सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन तथा सामान्य भविष्य निधि के भुगतान के संबंध में उनके द्वारा अवगत कराया गया कि अधिकांश शिक्षकों के प्रकरण पूर्ण कर दिये गये हैं और रायपुर विकासखण्ड से सेवानिवृत्त होने वाले सभी 2...

समाज के लिए मिसाल कायम कर रहे यूथ फॉर चेंज से जुड़े युवा

Image
वर्तमान भौतिकवादी युग में जहां हर व्यक्ति आत्म केंद्रित होता जा रहा है,और आज के युवा केवल अपने करियर, मनोरंजन और सुविधाओं पर ध्यान दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर समाज के प्रति अपने दायित्व को समझते हुए ऋषिकेश में युवाओं का एक समूह बढ़-चढ़कर  सेवा कार्यों में योगदान कर रहा है। ऋषिकेश में कुछ युवाओं ने यूथ फॉर चेंज युवा समूह बनाया है। यह समूह विगत वर्षों से बढ़-चढ़कर सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान दे रहा है । समूह से जुड़े युवाओं द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान,कचरा उन्मूलन प्राथमिक शिक्षा, आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। युवाओं का यह समूह अपने छोटे - छोटे स्वैच्छिक प्रोजेक्ट्स के माध्यम से गंगा नदी के घाटों पर सफाई अभियान, सामाजिक जागरूकता हेतु नाटिका, निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर,वृक्षारोपण अभियान आदि चला रहा है। बच्चों की शिक्षा के क्षेत्र में सार्वजनिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से पेंटिंग,भाषण वाद-विवाद,अभिनय तथा विभिन्न खेलों आदि की जानकारी भी यूथ फॉर चेंज से जुड़े स्वयंसेवकों द्वारा दी जाती है। इसी ...

प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Image
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ देहरादून में आज श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल के ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र (RHTC) मोथरोवाला के सौजन्य से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में श्री महंत इंद्रेश हॉस्पिटल की डॉक्टर पूजा तथा डॉक्टर कनिका के नेतृत्व में डॉक्टरों की पूरी टीम ने विद्यालय में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की। शिविर के दौरान प्रत्येक छात्र-छात्रा की हाइट, वेट, पल्स रेट, आंख, कान, नाक, दांतों तथा हीमोग्लोबिन के स्तर समेत सामान्य स्वास्थ्य जांचें की गई। प्रत्येक छात्र-छात्रा का स्कूल हेल्थ चेकअप कार्ड बनाया गया जिस पर उनके स्वास्थ्य जांच का पूरा विवरण अंकित किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर पूजा ने कहा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रत्येक छात्र-छात्रा का स्कूल हेल्थ चेकअप कार्ड तैयार किया जा रहा है जिस पर नियमित अंतराल पर फॉलोअप भी किया जायेगा। डॉक्टर कनिका ने छात्र-छात्राओं को ओरल हाइजीन के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रत्येक छात्र-छात्रा को नियमित स्नान करने, प्रतिदिन सुबह तथा रात को खाने के बाद दांतों को ब्रश कर...