प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति हेतु बैठक ,मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन..
स. अ.(एल.टी) से प्रवक्ता पदोन्नति हेतु संघर्ष समिति की एक आवश्यक बैठक आज गांधी पार्क देहरादून में आयोजित की गई जिसमें प्रदेशभर से आए समिति के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में अब तक सहायक अध्यापक एलटी की प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति न होने पर रोष व्यक्त किया गया तथा मुख्यमंत्री को इस संबंध में ज्ञापन भेजा गया। विगत दो वर्षों से लंबित एलटी शिक्षकों की पदोन्नति अब तक न होने से शिक्षकों में भारी रोष है। इस संबंध में मुख्यमंत्री तथा शिक्षा मंत्री द्वारा दिए गए आश्वासन भी व्यर्थ सिद्ध हुए हैं। इस बात को लेकर पदोन्नति संघर्ष समिति द्वारा आज गांधी पार्क देहरादून में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई । समिति के अध्यक्ष केशर सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए समिति पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।समिति अध्यक्ष केशर सिंह रावत ने बताया कि गत 4 जून को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पर पदोन्नति की मांग को लेकर सांकेतिक धरना आयोजित किया गया था। कोई कार्यवाही ना होने के कारण 24 जून से लगातार दस दिवसीय धरना शिक्षा निदेशालय पर आयोजित किया गया जिसमें श...