Posts

Showing posts from December, 2024

विद्यालय के वार्षिकोत्सव में  बिखरे लोक संस्कृति के रंग,बहुआयामी प्रतिभाओं का हुआ प्रदर्शन

Image
टिहरी गढ़वाल के दुर्गम क्षेत्र रणाकोट में स्थित शहीद भाग सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का धूमधाम सेआयोजन किया गया। शहीद भाग सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज रणाकोट के इस दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में छात्र - छात्राओं ने साहित्य, कला, संस्कृति, खान - पान, समेत जीवन के कई रंग बिखेरे।     विद्यालय के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। बाल कवि सम्मेलन में विद्यार्थियों की कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए, जिनमें झंगोरे की खीर विशेष आकर्षण का केंद्र रही। स्थानीय उत्पादों के स्टॉल पर भी बड़ी संख्या में आगंतुकों ने खरीदारी की।  इस अवसर पर छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों पर पोस्टर प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी ने सराहा। प्रदर्शनी में छात्रों की रचनात्मकता और सोच की झलक देखने को मिली।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री राजेंद्र भंडारी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या  शकुंतला रणाक...

गाइडेंस एवं काउंसलिंग कार्यशाला में बच्चों को बताए जीवन के रास्ते...

Image
राजकीय इंटर कॉलेज खरोड़ा, देहरादून  में आज करियर गाइडेन्स और काउंसलिंग पर कार्यशाला आयोजित की गई।  इस कार्यशाला में बच्चों को करियर के विभिन्न क्षेत्रों में सम्भावनाओं के बारे में शिक्षकों ने जानकारी दी। प्रधानाचार्य गोविन्द सिंह रौथाण ने कहा कि हर बच्चे को अपनी रुचियों की पहचान करनी चाहिए। इसके बाद उस रुचि से सम्बंधित क्षेत्रों के बारे जानकारी प्राप्त कर तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सूचना संप्रेषण तकनीकी ने करियर के नए क्षेत्रों को जन्म दिया है। इनमे से एनिमेशन का कार्य भी एक है जो आय का अच्छा माध्यम बन सकता है। उन्होंने  बी. एस-सी, बी. एड और कानून तथा प्रबंधन का उदाहरण देते हुए समेकित कोर्स (integrated course ) के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रख्यात साहित्यकार एवं शिक्षक डॉ. उमेश चमोला ने साहित्य के क्षेत्र में करियर की सम्भावनाओं पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हमारे पास अपने विचारों को व्यक्त करने के कई माध्यम हैं। हम ब्लॉग और ई पत्रिकाओं में अपनी रचनाओं का प्रकाशन कर सकते हैं। साहित्य से जुडा व्यक्ति विभिन्न संस्थाओं में अनुवाद...

लोक परंपरा से जुड़ने की कवायद: डायट देहरादून में संपन्न हुई शिक्षकों की ऐपण कला कार्यशाला

Image
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में डायट प्राचार्य राम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शनिवार को चार दिवसीय ऐपण कला एवं प्रार्थना सभा कार्यशाला का समापन हुआ। कार्यक्रम समन्वयक हेमलता नौटियाल एवं ऋतु कुकरेती द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में स्कूली छात्र छात्राओं में भारतीय कला, संस्कृति और भारतीय भाषाओं के प्रसार एवं संवर्धन हेतु माध्यमिक शिक्षकों के लिए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला में ऐपण कला हेतु ज्योति जोशी,विभिन्न भाषाओं में प्रार्थना एवं समूह गान हेतु सुधा ममगाईं एवं पुष्पेंद्र सिंह विशेषज्ञ के रूप में रहे तथा डायट से सभी संकाय सदस्य उपस्थित रहे। कार्यशाला में विभिन्न विकासखंडों से आए हुए माध्यमिक विद्यालयों के 42 शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में प्रतिभागी शिक्षकों द्वारा उत्तराखंड लोक कला ऐपण कला की उपयोगिता एवं विशेषता के बारे में जाना तथा उनके द्वारा डायट के प्रवेश द्वार,नाम पट्टिका,केतली,थाली,लोटे आदि पर एपन कला की गई। सभी शिक्षकों द्वारा प्रार्थना सभा में अन्य राज्यों की ...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला बच्चों के लिए जादुई पिटारा, खेल और गतिविधियों से जुड़ेगी..

Image
पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत जनपद देहरादून में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे अब खेल और गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन युक्त पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। इसके लिए आज दिनांक 20 दिसम्बर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में डायट प्राचार्य राम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जादुई पिटारा, ई- जादुई पिटारा और जादुई पिटारा, उत्तराखंड पर 2 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम  04 चरणों में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। क्या है जादुई पिटारा जादुई पिटारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एन.सी.एफ.-एफएस के आलोक में बुनियादी अवस्था पर बच्चों के लिए विकसित किया गया है।  कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता प्रणय बहुगुणा ने बताया कि जादुई पिटारा बच्चों के विकास के सभी आयामों के लिए अधिगम शिक्षण सामग्री प्रदान करता है जिससे खेल-खिलौनों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमताओं को विकसित करने में सहायता प्राप्त होगी। कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को सामग्री से खेल-खेल में सिखाने का...

निपुण विद्यालय पुरस्कार प्राप्त कर विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक का हुआ स्वागत

Image
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ देहरादून  के शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं छात्रों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी का निपुण विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करने के पश्चात विद्यालय पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) उत्तराखण्ड द्वारा निर्धारित मानकों पर जनपद स्तरीय समिति द्वारा प्रत्येक जिले के पाँच सर्वश्रेष्ठ निपुण विद्यालयों का चयन किया गया जिन्हें कल एससीईआरटी सभागार में शिक्षा सचिव रविनाथ रमन के हाथों निपुण विद्यालय पुरस्कार प्रदान किये गये। विद्यालय पहुंचने  पर प्रधानाध्यापक अरविंद  कुमार सोलंकी ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के नाम यह एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ी है। यह पुरस्कार विद्यालय के शिक्षकों के निरन्तर कठिन परिश्रम और विद्यालय के प्रति समर्पण से ही प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के शिक्षक छात्र-छात्राओं के शैक्षिक एवं अन्य पाठ्य सहगामी क्रियाकलापों में उत्तरोत्तर सुधार के लिये निरन्तर प्रत्यनशील रहते हैं। उन्होंने घर पर अपने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने के लिय...

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में मेगा अपार दिवस का आयोजन

Image
आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ विकासखण्ड रायपुर में मेगा अपार दिवस मनाया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित अभिभावकों को उनके पाल्यों की अपार आईडी उपलब्ध कराई गई तथा विद्यालय विकास से संबंधित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बताया कि विभागीय निर्देशों के अनुपालन में आज विद्यालय में मेगा अपार दिवस का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिपेक्ष्य में बनाई जा रही अपार आईडी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अपार आईडी प्रत्येक छात्र-छात्रा के लिये एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसमें संबंधित छात्र-छात्रा की सम्पूर्ण शैक्षणिक यात्रा का रिकॉर्ड संजोया जायेगा, जिसे एक क्लिक पर कहीं भी देखा जा सकेगा, साथ ही इसे डिजिलॉकर में भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के 103 पंजीकृत छात्र-छात्रा...

मुकेश बने विश्व हिंदू महासंघ के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

Image
शिक्षक मुकेश चन्द्र पुरोहित को विश्व हिंदू महासंघ के भारत शिक्षक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मुकेश चन्द्र पुरोहित जनपद देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज मेंहूंवाला में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। अध्यापन के साथ-साथ वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहते हैं। उनकी सक्रियता और योगदान को देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ के भारत शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चन्द्र पुरोहित ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है जो सनातन धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हुए विश्व कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके संरक्षक हैं, तथा कई संत, महात्मा महामंडलेश्वर और नामचीन हस्तियां इस संगठन से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि  शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे संगठन की भावना के अनुरूप पूर्ण समर्पित होकर कार्य करेंगे। संगठन का  विस्...

ब्लॉक स्तरीय विज्ञान/ गणित क्विज प्रतियोगिता संपन्न,ये रहे परिणाम

Image
समग्र शिक्षा अभियान के हस्तक्षेप राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज जनपद  देहरादून के रायपुर विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता देहरादून में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर  हेमलता गौड़ उनियाल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या  हिमानी बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उदघाटन सत्र में छात्र-छात्राओं को विज्ञान-गणित विषय को रुचिकर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। विकास खंड के विज्ञान समन्वयक दलजीत सिंह द्वारा विज्ञान विषय में प्रयोग का महत्व तथा समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में भावना नैथानी ने मंच संचालन करते हुए सहयोगी अध्यापकों के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां देहरादून , द्वितीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली तथा तृतीय स्थान रा...

डायट देहरादून में एसएमसी प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर्स हुए तैयार, प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न

Image
जनपद देहरादून के विद्यालयों की विद्यालय प्रबंधन समितियां के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु संदर्भदाताओं का प्रशिक्षण आज पूर्ण हो गया है, अब अगले चरण में ये संदर्भदाता न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित प्रबंधन समितियां के सदस्यों को प्रशिक्षण देंगे। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून में आज सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत एस0एम0सी0 तथा एस0एम0डी0 सी0 के सदस्यों के प्रशिक्षण हेतु मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण 2 दिसंबर से 5 दिसंबर 2024 दो चरणों में पूरा हुआ।इस  प्रशिक्षण में जनपद देहरादून के  कालसी, चकराता, विकासनगर,सहसपुर, डोईवाला,  रायपुर  विकासखंडों से मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण लिया। यह प्रशिक्षण  प्राचार्य डायट, राम सिंह चौहान के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। मुख्य सन्दर्भदाता के रूप में  डायट से अरुण थपलियाल व सतेन्द्र सिंह रावत ने योगदान दिया।सहयोगी सन्दर्भदाता के रूप में समावेशी शिक्षा समन्वयक अंजली भट्ट द्वारा समावेशित शिक्षा की जानकारी दी गई।   पी0एम0 पोषण की जानकारी डी0पी0ओ0 से नवीन रावत ने दी।बालवाटिका ,एन0 ई0 पी 2020 के विषय में डायट प्रवक्ता ड़ा0 विजय रावत ने विस्तार...