मुकेश बने विश्व हिंदू महासंघ के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

शिक्षक मुकेश चन्द्र पुरोहित को विश्व हिंदू महासंघ के भारत शिक्षक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Mukesh chandra Purohit appointed as state president of teachers cell of VHF

मुकेश चन्द्र पुरोहित जनपद देहरादून के राजकीय इंटर कॉलेज मेंहूंवाला में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता पद पर कार्यरत हैं। अध्यापन के साथ-साथ वह कई सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहते हैं। उनकी सक्रियता और योगदान को देखते हुए विश्व हिंदू महासंघ के भारत शिक्षक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामंडलेश्वर आचार्य कृष्ण विश्रुतपाणी ने उन्हें उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चन्द्र पुरोहित ने बताया कि विश्व हिंदू महासंघ विश्व में हिंदुओं का सबसे बड़ा संगठन है जो सनातन धर्म के सिद्धांतों का पालन करते हुए विश्व कल्याण हेतु निरंतर प्रयासरत है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके संरक्षक हैं, तथा कई संत, महात्मा महामंडलेश्वर और नामचीन हस्तियां इस संगठन से जुड़ी है।

उन्होंने कहा कि  शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे संगठन की भावना के अनुरूप पूर्ण समर्पित होकर कार्य करेंगे। संगठन का  विस्तार जनपद और विकासखंड स्तरों तक करते हुए शीघ्र ही जनपद एवं ब्लाक कार्यकारिणियां गठित की जाएंगी।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट