ब्लॉक स्तरीय विज्ञान/ गणित क्विज प्रतियोगिता संपन्न,ये रहे परिणाम

समग्र शिक्षा अभियान के हस्तक्षेप राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत आज जनपद  देहरादून के रायपुर विकासखंड की ब्लॉक स्तरीय विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मालदेवता देहरादून में किया गया।

खंड शिक्षा अधिकारी रायपुर  हेमलता गौड़ उनियाल तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या  हिमानी बिष्ट द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से अतिथियों का स्वागत किया।

खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उदघाटन सत्र में छात्र-छात्राओं को विज्ञान-गणित विषय को रुचिकर बनाने हेतु विभिन्न प्रकार की जानकारी प्रदान की गई। विकास खंड के विज्ञान समन्वयक दलजीत सिंह द्वारा विज्ञान विषय में प्रयोग का महत्व तथा समस्याओं के समाधान के संबंध में जानकारी दी गई। तत्पश्चात कार्यक्रम में भावना नैथानी ने मंच संचालन करते हुए सहयोगी अध्यापकों के साथ प्रतियोगिता संपन्न कराई।

Block level science maths quiz under RAA

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कलां देहरादून , द्वितीय स्थान अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली तथा तृतीय स्थान राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कारगी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को तथा प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली टीम के छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया साथ ही विज्ञान समन्वयक ने यह जानकारी दी की जनपद स्तर पर प्रथम आने वाली टीम प्रतिभाग करेगी।
इस कार्यक्रम में दिगपाल सिंह मियां विज्ञान सह समन्वयक, संजीव कुमार सैनी, सुरेश रावत, भारत कुमार मिश्रा, गिरीश पुरोहित, एम एस सजवान , डी एस भंडारी,सुनीता रावत, रीना शर्मा, रेखा नेगी,उषा कंडारी आदि उपस्थित रहे!

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट