आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला बच्चों के लिए जादुई पिटारा, खेल और गतिविधियों से जुड़ेगी..
पूर्व प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत जनपद देहरादून में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे अब खेल और गतिविधियों के माध्यम से मनोरंजन युक्त पूर्व प्राथमिक शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

इसके लिए आज दिनांक 20 दिसम्बर 2024 को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, देहरादून में डायट प्राचार्य राम सिंह चौहान के मार्गदर्शन में 200 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का जादुई पिटारा, ई- जादुई पिटारा और जादुई पिटारा, उत्तराखंड पर 2 दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम 04 चरणों में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।
क्या है जादुई पिटारा
जादुई पिटारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और एन.सी.एफ.-एफएस के आलोक में बुनियादी अवस्था पर बच्चों के लिए विकसित किया गया है। कार्यक्रम समन्वयक डायट प्रवक्ता प्रणय बहुगुणा ने बताया कि जादुई पिटारा बच्चों के विकास के सभी आयामों के लिए अधिगम शिक्षण सामग्री प्रदान करता है जिससे खेल-खिलौनों और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की आलोचनात्मक सोच और समस्या समाधान की क्षमताओं को विकसित करने में सहायता प्राप्त होगी। कार्यशाला में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को बच्चों को सामग्री से खेल-खेल में सिखाने का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. विजय रावत, प्रवक्ता डायट, बाल विकास विभाग से रेखा भण्डारी एवं रचना भट्ट मुख्य संदर्भ दाता के रूप में उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..