मशरूम गर्ल ने बच्चों को बताए उद्यमिता के मंत्र, अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली में हुआ यह आयोजन
देश विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली उत्तराखंड की बेटी, मशरुम गर्ल्स के नाम से विख्यात दिव्या रावत ने आज छात्र छात्राओं के साथ खुलकर अपने अनुभव बाते और बच्चों को उद्यमिता के सूत्र भी सिखाए। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली देहरादून में आज विद्यालय के करियर एवं गाइडेंस काउंसलिंग(बालसखा) प्रकोष्ठ के तत्वावधान में उद्यमिता कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला में मुख्य अतिथि मशरूम गर्ल दिव्या रावत ने बच्चों को मशरूम उत्पादन के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिव्या रावत प्रधानाचार्य खुशीराम रतूड़ी तथा विद्यालय समन्वयक प्रदीप बहुगुणा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए दिव्या रावत ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए यह जरुरी है कि आप जो भी काम करें, लगन और मेहनत से करें। शुरू किए गए कार्य को बीच में कभी न छोड़ें। यदि आप किसी एक कार्य को पूर्ण मनोयोग से करेंगे तो उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने मशरुम की अलग-अलग प्रकार की किस्मों के बारे में जानकारी दी तथा अपन...