Posts

Showing posts with the label tiger conservation

वन और बाघ संरक्षण के लिए बच्चों को किया जागरूक

Image
देहरादून, 29 जुलाई। आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस (International Tiger Day) के अवसर पर राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाघों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था।  कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला के कर-कमलों से विद्यालय परिसर में एक आँवले का पौधा लगाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुये राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर बाघ तथा वनों को बचाने के लिये समाज में जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के द्वारा आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  कार्यक्रम में राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के छात्र-छात्राओं द्वारा बाघों के संरक्षण से सम्बन्धित ड्राइंग तथा निबन्ध लिखे गये और वनों के बचाव से संबंधित नाटक का मंचन किया गया। छात्र-छात्राओं को स्मार्ट टीवी के मा...