विभागीय समीक्षा बैठक में शिक्षा मंत्री ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश, प्राथमिकता के आधार पर होंगे ये काम
उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने आज राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा , ननूर खेड़ा, देहरादून के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज दिनांक 29 जुलाई, 2024 को डॉ० धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री द्वारा एक बैठक में राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड में समग्र शिक्षा की गहन समीक्षा की गयी। बैठक में निर्माण कार्य, पी०एम० श्री योजना, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, पहुंच, आई०सी०टी०, व्यावसायिक शिक्षा, एफ०एल०एन० इत्यादि की प्रगति एवं कार्यान्वयन की अद्यतन स्थिति की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा शिक्षामंत्री को दी गयी। शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने सभी बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श कर विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा के बाद तत्काल निर्देश दिए कि - 1. पी०जी०आई० (Performance Grade Indicators) के सुधार हेतु राज्य स्तर से पहल की जायेगी, जिस हेतु प्रत्येक इंडिकेटर हेतु एक नोडल अधिकारी नामित किये जाने ...