एससीईआरटी ने तैयार कराया ई कंटेंट,डिजिटल लर्निंग हेतु महत्वपूर्ण कदम

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामग्री निर्माण हेतु सतत प्रयासरत है, इसी क्रम में राज्य भर के चुनिंदा शिक्षकों की कार्यशाला में बहुपयोगी ई कंटेंट तैयार कराया गया।

उत्तराखंड राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने 18 से 23 दिसंबर 2023 तक देहरादून के एक निजी होटल में आयोजित हुई ई-कंटेन्ट निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में 30 विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने एक सप्ताह तक मेहनत करके डिजिटल ई-कंटेन्ट बनाया, जिसमें टेक्स्ट स्क्रिप्ट, विडियो स्क्रिप्ट, और दीक्षा पोर्टल के अनुरूप डिजिटल सामग्री शामिल थी।

E content development workshop organised by scert uttarakhand

आज कार्यशाला के समापन सत्र में संयुक्त निदेशक कंचन देवराड़ी और उप निदेशक शैलेन्द्र अमोली ने शिक्षकों के बनाए गए ई-कंटेन्ट की समीक्षा की और सुझावों के साथ प्रतिभागियों को बधाई दी। उन्होंने इस सामग्री की गुणवत्ता को सराहा और भविष्य के लिए सहयोग करने का आग्रह किया। ई-कंटेन्ट निर्माता शिक्षकों के साथ मिलकर कार्यशाला में आई सी टी के दक्ष माडरैटर और समीक्षकों ने भी पूर्णकालिक सत्रों में कार्य निष्पादन हेतु योगदान दिया और सामग्री के विकास पर जोर दिया।

मुख्य समीक्षकों में सुप्रिय बहुखंडी, प्रदीप नेगी, अर्चना गार्गय, और भास्कर जोशी शामिल थे,जिन्होंने राज्य के 13 जनपदों से आए विषय विशेषज्ञों के साथ मिलकर ई-कंटेन्ट निर्माण में अहम योगदान दिया।

निदेशक, अकादमिक शोध एवं मूल्यांकन, उत्तराखंड, बन्दना गर्ब्याल ने अपने संदेश में यह बताया कि इस कार्यशाला से प्रदेश की शिक्षा में नए नवाचार और व्यावसायिक शिक्षा और एन ई पी के आलोक में राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने के लिए सम्पूर्ण शिक्षा समाज के लिए प्रेरक होगी।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट