एकाग्रता के लिए योग और ध्यान जरूरी, छात्राओं को दिए महत्वपूर्ण जीवन मंत्र...

अध्ययन में एकाग्रता और बुद्धि के विकास के लिए नियमित योग और ध्यान बहुत महत्वपूर्ण हैं।भावातीत ध्यान के माध्यम से हम अपने जीवन को सरल,सहज और चिंतामुक्त रखने के साथ अपने लक्ष्य को भी प्राप्त कर सकते हैं। ये विचार राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर फाउंडेशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक आनंद द्वारा व्यक्त किए गए।

Nss foundation day

आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज राजपुर रोड देहरादून में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फाउंडेशन फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक श्री आनंद के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। वह बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौडाई द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा व प्रशस्ति पत्र भेंट देकर स्वागत किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेमलता बौड़ाई ने छात्राओं को देश के विकास में राष्ट्रीय सेवा योजना के योगदान का महत्व समझाते हुए एकता समर्पण व राष्ट्र सेवा हेतु कार्य करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इनमें महक , कोमल , दीपिका , तानिया, हर्षिता, गायत्री आदि छात्राओं की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं ।कार्यक्रम का समापन वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती सुबोधनी जोशी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का संचालन विद्यालय छात्रा परिषद की अध्यक्षा कुमारी रिमझिम ,कुमारी वंशिका व कुमारी प्रीति रावत द्वारा किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कविता सिंह रुहेला ,सहयोगी अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी देवली ,पूर्व कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रितु मलिक, श्रीमती सुस्मिता जोशी, श्रीमती मधु कोरी और श्रीमती मंजू लता आर्य आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट