विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा

देहरादून, 07 जुलाई। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ की विद्यालय प्रबंधन समिति की जुलाई माह मासिक बैठक आज विद्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय पार्षद और विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला ने की। बैठक में क्षेत्रीय समाजसेवी सोहन शाही एवं अक्षत सकलानी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
 बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी तथा विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। 
बैठक में सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव एवं प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने गत बैठक की कार्रवाई पढ़कर सुनायी, सभी उपस्थित सदस्यों ने सर्व सम्मति से गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, ग्रीष्म अवकाश के पश्चात विद्यालय खुलने पर अभी तक भी छात्रों की न्यून उपस्थिति, अपार आईडी बनाने के साथ ही विद्यालय विकास से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी। 
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों को निर्धारित गणवेश में नियमित रूप से समय पर विद्यालय भेजने का अनुरोध किया। बैठक में उपस्थित समाजसेवी सोहन शाही ने कहा कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ इस क्षेत्र का एक बेहतरीन सरकारी विद्यालय है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने पाल्यों की पढ़ाई में घर पर भी यथासंभव सहयोग करने का अनुरोध किया।
अंत में बैठक की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय पार्षद सोबत चंद्र रमोला ने विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुये कहा कि विद्यालय के शिक्षकों द्वारा सराहनीय प्रयास किये जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि सभी अभिभावक भी अपनी ओर से प्रयास करके अपने बच्चों को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
बैठक में क्षेत्रीय पार्षद एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदेन सदस्य सोबत चंद्र रमोला, विद्यालय समिति की अध्यक्ष सीमा, समाजसेवी सोहन शाही, अक्षत सकलानी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल, भोजन मातायें लक्ष्मी देवी, विमला देवी, अभिभावक मंजू देवी, पिंकी कश्यप, सरस्वती, रूमा, वाजिद अहमद, राजेश कुमार, भुन टुन दास, वीरेंद्र सिंह, मीना देवी, केशवर जहां, सीमा देवी, फराना, मोनी, निशा समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

कलम मेरी खामोश नहीं

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट