छात्र छात्राओं ने लिया पर्यावरण बचाने का संकल्प

देहरादून, 
प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रतीक उत्तराखण्ड के राजकीय पर्व हरेला के अवसर पर आज राजकीय प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में वन क्षेत्राधिकारी (Range Forest Officer) उर्वशी गौतम के नेतृत्व में विद्यालय के शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा वृक्षारोपण कर उनके संरक्षण की शपथ ली गयी। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये वन क्षेत्राधिकारी उर्वशी गौतम ने कहा कि हमारे प्रदेश में हरेला मनाने की परंपरा बहुत पुरानी है, अब सरकार द्वारा हरेला को राजकीय पर्व घोषित कर दिया गया है और यह बहुत ही व्यापक स्तर पर मनाया जाता है। इसके अंतर्गत पूरे एक माह तक वृक्षारोपण और उनके संरक्षण हेतु कार्य किया जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों और बच्चों से घर पर जाकर भी कम से कम एक पौधा अपने घर या आसपास लगाने तथा उसकी देखभाल करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में डिटॉल बनेगा स्वस्थ इंडिया कार्यक्रम की डिस्ट्रिक्ट लीड एकता राणा ने कहा कि उनकी संस्था मुख्य रूप से स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर कार्य करती है और स्वच्छता सीधे पर्यावरण से जुड़ी हुई है। उन्होंने सभी बच्चों और अभिभावकों से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर भी ध्यान देने का अनुरोध किया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुये राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने कहा कि राजाजी टाइगर रिजर्व की रामगढ़ रेंज के द्वारा हमारे विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा गोष्ठी आयोजित करना हमारे लिये सौभाग्य की बात है, उन्होंने उपस्थित अतिथियों को आश्वस्त किया कि पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिये विद्यालय की तरफ से पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा।
राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम एवं गोष्ठी में रामगढ़ रेंज की वन क्षेत्राधिकारी उर्वशी गौतम, बीट प्रभारी चंद्र किशोर बडोनी, सुभाष रावत, विकास थापा, अमित गुरुंग, सुरेंद्र, सुमित, आशीष नेगी डिटॉल बनेगा स्वास्थ्य इंडिया कार्यक्रम की डिस्ट्रिक्ट लीड एकता राणा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, मधुलिका, वीरेंद्र उनियाल भोजनमाता विमला देवी, अभिभावक जागेश कुमार, सोहनलाल पिंकी कश्यप, सीमा देवी, राजेश कुमार, मंजू देवी समेत अनेक छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा