शीघ्र ही होगा शिक्षकों की समस्याओं का समाधान: शिक्षा निदेशक
देहरादून, 17 जुलाई।
उत्तराखंड में राजकीय माध्यमिक शिक्षकों की पदोन्नति एवं स्थानांतरण जैसी समस्याओं का समाधान शीघ्र होने जा रहा है, इसके लिए शासन - प्रशासन स्तर पर विशेष प्रयास जारी हैं। यह बात आज देहरादून के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज सौड़ा सरोली में राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अधिवेशन में निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनोद प्रसाद सेमल्टी ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
आज दिनांक 17 जुलाई 2026 को अटल उत्कृष्ट रा0इ0का0 सौड़ा सरोली, देहरादून में राजकीय शिक्षक संघ देहरादून द्वारा आयोजित राजकीय शिक्षक संघ के दो दिवसीय प्रान्तीय अधिवेशन एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का भव्य शुभारंभ हुआ।
समारोह के मुख्य अतिथि विनोद प्रसाद सेमल्टी निदेशक मा0शिक्षा उत्तराखंड, अति विशिष्ट अथिति गोविंद राम जायसवाल मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून, राजकीय प्रधानाचार्य ऐसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य अटल रा0इ0का0 सौड़ा सरोली राम बाबू विमल, विशिष्ट अतिथि राम सिंह चौहान अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, रमेश पैन्यूली महामंत्री राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड तथा आमंत्रित अतिथियों में अनेक विद्यालयों के प्रधानाचार्य रहे।
जनपद अध्यक्ष सुभाष झल्डियाल एवं जनपद मंत्री अर्जुन पंवार के द्वारा संयोजक के रूप में कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित निदेशक महोदय ने राजकीय विद्यालयों के सुधार हेतु शिक्षकों का आह्वान किया, तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु की जा रही कार्यवाही की जानकारी भी दी।
विशिष्ट अतिथि मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने ई ऑफिस प्रणाली को बढ़ावा देने के साथ साथ शिक्षकों से विद्यार्थियों के शैक्षिक उन्नयन हेतु विशेष प्रयास करने का आह्वान किया।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शिक्षकों के प्रकरण मेरी प्राथमिकता में होंगे मेरे स्तर का कोई भी प्रकरण लम्बित नहीं होगा। किसी शिक्षक को अपने लम्बित प्रकरण हेतु कार्यालय के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही होगी।
समारोह के उद्घाटन सत्र के पश्चात प्रथम सत्र में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रवक्ता प्रदीप बहुगुणा तथा कुशलानन्द भट्ट द्वारा राजकीय विद्यालयों में शिक्षा उन्नयन एवं घटती छात्र सँख्या" पर सारगर्भित और विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किए।
समारोह में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली देहरादून की छात्राओं द्वारा शिक्षिकाओं पिंकी पंवार एवं नीतू सिंह के निर्देशन में सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
प्रान्तीय महामंत्री रमेश पैन्यूली द्वारा अधिवेशन के विस्तृत निर्देश जारी किए गए, अध्यक्ष राम सिंह चौहान द्वारा कार्यक्रम के दौरान प्रान्तीय कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।
उक्त कार्यक्रम की सफलता हेतु जनपद कार्यकारिणी, समस्त ब्लॉक कार्यकारिणियों द्वारा विगत दिवसों से लगातार व्यवस्थागत प्रयास किये गए।
समारोह में जनपद कार्यकारिणी देहरादून के पदाधिकारी जनपद उपाध्यक्ष राजेश गैरोला, सुषमा खत्री
जनपद संयुक्त मंत्री राकेश रौथाण, भारती प्रकाश,जनपद संगठन मंत्री अर्चना गार्ग्य,
आय व्यय निरीक्षक सुनील कुमार एवं
ब्लॉक चकराता अध्यक्ष/मंत्री- यशपाल नेगी, श्री सोहन लाल, आरती शर्मा,
ब्लॉक कालसी- अध्यक्ष अनिल राणा
ब्लॉक विकासनगर- अध्यक्ष/मंत्री सुधीर कान्ति, चण्डी प्रसाद नौटियाल, ब्लॉक सहसपुर-अध्यक्ष/मंत्री कमल किशोर मिश्रा, राघवेंद्र वर्मा ब्लॉक रायपुर अध्यक्ष/मंत्री रामेन्द्र राणा, नवीन पुंडीर उपाध्यक्ष यतेंद्र सिंह नेगी, जनपद कार्यकारणी के मनोनीत पदाधिकारी महेन्द्र सिंह गुसाई संरक्षक,मोहन लाल रणाकोटी वरिष्ठ सलाहकार,धृपाल सिंह रौतेला वरिष्ठ सलाहकार,राकेश मोहन उनियाल प्रवक्ता, रजनीश बौठियाल प्रवक्ता,दिगम्बर सिंह नेगी प्रवक्ता,भानु प्रकाश कुकरेती कोषाध्यक्ष, हरीश कुमार सिंघल, मीडिया प्रभारी, गुरुदेव रावत मीडिया प्रभारी,सुरेश कुमार मीडिया प्रभारी,मंजू कुकरेती कार्यालय मंत्री, सुदर्शन चमोली, विधिक सलाहकार,जयन्ती प्रसाद सिलोडी विधिक सलाहकार, विजय रावत मनोनीत सदस्य, पवन शर्मा मनोनीत सदस्य,संजय कुमार मौर्य मनोनीत सदस्य, भावना नैथानी मनोनीत सदस्य उपस्थित रहे।
आगन्तुक अतिथियों में कुलदीप कण्डारी निवर्तमान अध्यक्ष देहरादून, रविन्द्र राणा पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष, श्याम सिंह सरियाल निवर्तमान मण्डलीय अध्यक्ष, हेमन्त पैन्यूली निवर्तमान मण्डलीय मंत्री ,नागेन्द्र पुरोहित पूर्व जनपद मंत्री देहरादून, मक्खन लाल शाह संगठन मंत्री गढ़वाल मंडल सहित अनेक पदाधिकारी एवं शिक्षक भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर समस्त सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षकों एव मेधावी छात्रों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई।
समारोह के प्रथम दिवस के समापन सत्र में जनपद अध्यक्ष सुभाष झल्डियाल एव जनपद मंत्री अर्जुन पंवार ने अपनी समस्त जनपद एव ब्लॉक कार्यकारिणी, आगन्तुक अतिथिगणों, छात्रों एव समस्त आर्थिक योगदान करने वाले शिक्षकों का हार्दिक धन्यवाद किया।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..