इस अधिकारी ने बिखेरी मासूमों के चेहरों पर दीवाली की रोशनी,महसूस नहीं होने दी घर की कमी
प्रकाश पर्व दीपावली आज सभी हर्षोल्लास के साथ अपन - अपने घरों में परिवार के साथ मना रहे हैं,किंतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में घर से दूर रह रहे अनाथ और अपंचित वर्ग के बच्चे आज खुशी से खिल उठे जब उनके बीच दीपावली मनाने के लिए एक अभिभावक के रूप में आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, उत्तराखंड स्वयं पहुंचे।

शिक्षा महानिदेशक और राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी द्वारा दीपावली के त्यौहार को आज दिनांक 11 नवंबर 2023 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्थित आवासीय विद्यालय बनियावाला में बच्चों के साथ मनाया।

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में कक्षा एक से लेकर कक्षा नौ तक के निराश्रित बच्चे छात्रावास में रहते हैं । त्योहार के दिन आईएएस अधिकारी को अपने बीच पहुंचा देख बच्चे भी काफी खुश नजर आए और उत्साहपूर्ण तरीके से इस उत्सव को मनाया।
इस अवसर पर बच्चों को महानिदेशक द्वारा बच्चों को स्वयं अपने हाथों से बच्चों को भोजन परोसकर विशेष भोज भी करवाया।

मासूम बच्चों की मुस्कराहट का सबब बनते हुए इस आईएएस अधिकारी द्वारा बच्चों को उपहार भेंट किए गए और उनके साथ पटाखे और दिए जलाकर दीप पर्व का आनन्द लिया।
इस अवसर पर महानिदेशक द्वारा बच्चों के साथ नाचते -गाते एक अभिभावक की तरह उनका खूब मनोरंजन किया गया, जिससे सभी बच्चे काफी खुश नजर आए।
इस अवसर पर बी0पी0 मैंदोली, स्टाफ ऑफिसर समग्र शिक्षा, वार्डन संगीता तोमर, समन्वयक समग्र शिक्षा अनिल ध्यानी , अजय शर्मा, सहायक अभियंता सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..