राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव: बाल वैज्ञानिकों का सराहनीय प्रदर्शन

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा आयोजित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का समापन हो गया। महोत्सव में उत्तराखंड के सभी जनपदों से जिला स्तर पर चयनित हुए प्रतिभागियों ने अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के नेतृत्व में प्रतिभाग कर सराहनीय प्रदर्शन किया।

State level science festival children scientist grabs medals

अटल उत्कृष्ट रा इ का रूड़की में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन परिणामों का दिन रहा।

इन छात्रों ने जीते मेडल


जूनियर वर्ग में वेदान्त नौटियाल, देव रक्षिता नेगी,अविका, नीरज रावत और अनुराग विभिन्न वर्गो में प्रथम स्थान पर रहे।
जूनियर वर्ग में ही तन्मय, ईशांत कुंवर, आस्था रावत, हर्षित बिष्ट, गणेश थापा विभिन्न वर्गो में दूसरे स्थान पर तथा अरमान, हर्षित मंडल, मिहिर, युवराज, शगुन विभिन्न वर्गो में तीसरे स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग में सानिध्य रांगड, महजवी, रवि राय, शुभम सिंह ठाकुर, कमलेश आगरी प्रथम स्थान पर रहे। सीनियर वर्ग में ही पीयूष भट्ट, अनुष्का, शिवा भारद्वाज रोहित कुमार सोहम डबराल दुसरे स्थान पर रहे। इस वर्ग में ही उज्जवल लखेड़ा, प्रमोद परिहार नैनसी तरुण शाह अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।

नाट्य मंचन के वर्ग में राजकीय इंटर कॉलेज सैंदी खाल,पौड़ी प्रथम स्थान पर रहा तथा श्री गुरु राम राय इंटर कॉलेज भाऊवाला सहसपुर देहरादून द्वितीय स्थान पर रहा। यह दोनों टीमे राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में प्रतिभाग करेंगी।

निदेशक अकादमिक,शोध एवं प्रशिक्षण वंदना गर्ब्याल ने सभी विजयी छात्रों को शुभकामनाए दी और बाकी छात्रों को भविष्य में अधिक मेहनत करने की सलाह दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने सभी को शुभकामनाए देते हुए कहा कि विज्ञान का प्रयोग करके हम मानव जाति के जीवन को सुविधाजनक बना सकते हैं।


आज के कार्यक्रम में वैज्ञानिक ओमकार सिंह, डा कैलजंग, डा विनय सेठी, डा भूपेंद्र रावत, डा राकेश भोटीयानी, अपर निदेशक अजय नौडियाल, आशा रानी पैन्यूली, के एन बिजलवान्न, देव सिंह राणा, रविंद्र चौहान ने मुख्य भूमिका निभाई।

कार्यक्रम संयोजक सुबोध कुमार मलिक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सहयोग एवम कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देने वाले अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज रुड़की के शिक्षक , कर्मचारी एवं सभी समितियां में लगे हुए प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं राजेश राय, प्रवीण चौहान, विकास शर्मा, सतेंद्र, मनीष श्रीवास्तव, अनिल धीमान, सुख देव, ललित मोहन जोशी, शिव कुमार पाल, नवनीत लोचन, शैलेंद्र गौड़ सुशील सैनी,राज कुमार सैनी, संदीप शर्मा, संदीप कपिल, जोनी प्रसाद सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट