ये बाल वैज्ञानिक करेंगे राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व...
टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर में आयोजित राज्य स्तरीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता का समापन 9 फरवरी को हुआ। प्रदेश के सभी जनपदों से जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिकों ने यहाँ अपने प्रोटोटाइप प्रदर्शित किए। इनमें से ग्यारह बाल वैज्ञानिकों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु किया गया है।

उत्तराखण्ड राज्य के सभी जिलों से आए 111 से अधिक छात्रों ने नरेंद्रनगर में आयोजित दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इनमे से 11 छात्र और छात्राओं को इन्सपाइर अवॉर्ड मानक प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग हेतु चयनित किया गया है।

सभी बाल वैज्ञानिकों को प्रोजेक्ट निर्माण हेतु 10000 रूपए की धनराशि प्रदान की गई थी।जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियों द्वारा राज्य स्तर पर प्रतिभाग किया गया।
निदेशक अकादमिक,शोध एवं मूल्यांकन बंदना गर्ब्याल ने सभी विजताओं को अपने शुभकामना संदेश मे कहा कि चयनित प्रोजेक्ट्स का और अधिक परिमार्जन कर देश और दुनिया मे प्रदर्शन के लिए गाइड शिक्षकों को आगे आना चाहिए।

निर्णायक मंडल के सदस्यों डॉ नवनीत कुमार,
आलोक गौतम एवं सूर्यकांत तिवारी द्वारा सभी माडलों का विभिन्न मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया। चयनित 11 प्रोजेक्ट्स और मॉडल्स को अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद चुने गए लगभग 60 मॉडल्स को जापान एक्स्पोजर के लिए भी भेजा जाएगा
ये बाल वैज्ञानिक हुए चयनित
सचिन कुमार - टिहरी गढ़वाल
विकास गोसाई - टिहरी गढ़वाल
स्वीटी - उधम सिंह नगर
कामिनी देवी - उधम सिंह नगर
कशिश - उधम सिंह नगर
कौस्तुभ शर्मा - देहरादून
आरिफ खान - अल्मोड़ा
मयंक राणा - रुद्रप्रयाग
निहारिका आर्य - नैनीताल
दिव्या - नैनीताल
आयुष - उत्तरकाशी
एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक आशा रानी पैन्यूली और अन्य अधिकारियों ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए।राज्य समन्वयक डॉ अवनीश उनियाल ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए टेहरी के मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल और उनकी समर्पित टीम का हार्दिक आभार प्रकट किया है।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..