बड़ी खबर: माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड की निदेशक होंगी सीमा जौनसारी,आर.के. कुंवर हुए सेवानिवृत्त

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड की नई निदेशक सीमा जौनसारी होंगी। डॉक्टर राकेश कुमार कुंवर की सेवानिवृत्ति के पश्चात शासन द्वारा श्रीमती जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

Seema jaunsaari posted as new director of secondary education

लंबे समय से माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड के निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे सरल और सौम्य स्वभाव के अधिकारी डॉ राकेश कुमार कुंवर आज 31 जनवरी 2023 को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

शासन द्वारा वर्तमान में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण के पद पर तैनात श्रीमती सीमा जौनसारी को माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है । श्रीमती जौनसारी अग्रिम आदेशों तक निदेशक माध्यमिक शिक्षा के दायित्व का भी निर्वहन करेंगी।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा