एलटी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति के संबंध में होने वाली बैठक हुई स्थगित, शीघ्र जारी होगी नई तिथि

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा विभाग में एलटी से प्रवक्ता पदों पर लंबित पदोन्नतियों के समाधान के संबंध में होने वाली शासन स्तर की बैठक आज नहीं हो पाई। राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जोशी के अनुसार शीघ्र ही बैठक की नई तिथि घोषित की जाएगी।

Teachers promotions Meeting postponed

एल टी से प्रवक्ता पदों पर पदोन्नति संबंधी बैठक आज नहीं हो पाई, इसके कारण एल टी शिक्षकों का पदोन्नति संबंधी खुश खबरी के लिए थोड़ा इंतजार और बढ़ गया है । आज शासन में अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा, महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा, निदेशक माध्यमिक शिक्षा और डॉ० अंकित जोशी राजकीय शिक्षक संघ शाखा अध्यक्ष, डॉ० अंकित जोशी के मध्य एल टी से प्रवक्ता पदों पर दोपहर 3 बजे होने वाली महत्त्वपूर्ण संयुक्त बैठक होनी थी।

यह बैठक शिक्षा मंत्री की विभाग के साथ 4 बजे एक अन्य महत्वपूर्ण बैठक होने के कारण स्थगित हुई। राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जोशी ने बताया कि अब यह बैठक शीघ्र ही किसी अन्य तिथि को आहूत होगी ।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा