एससीईआरटी की शिक्षक संघ शाखा का पुनर्गठन, सुनील अध्यक्ष और भुवनेश बने सचिव

राजकीय शिक्षक संघ, उत्तराखण्ड, की एस०सी०ई०आर०टी० इकाई की कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के उपरान्त नवीन कार्य कारिणी का गठन सभी सदस्यों की आम बैठक में किया गया।
नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर सुनील दत्त भट्ट तथा सचिव पद पर भुवनेश पन्त को चयनित किया गया जबकि उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश डोभाल, तथा महिला उपाध्यक्ष के रूप में प्रिया गुसांई चयनित हुए । संगठन मन्त्री के रूप आशा नकोटी रमोला तथा संयुक्त मन्त्री के रूप में रंजन भट्ट को चुना गया।
डा० उमेश चमोला एवं डा० अवनीश उनियाल को मीडिया प्रभारी एवं डा० राकेश गैरोला को मुख्य सचेतक का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में संरक्षक का दायित्व श्री सोहन सिंह नेगी को दिया गया।
निवर्तमान अध्यक्ष डा० अंकित जोशी एवं सचिव विनय थपलियाल ने चुने हुए सदस्यों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की, कि नवीन कार्यकारिणी द्वारा राज्य में शैक्षिक उन्नयन के लिए एक जुट होकर कार्य करेगी।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा शैक्षिक गुणवत्ता सम्बर्द्धन के लिए एक जुट होकर कार्य करने के साथ संकाय सदस्यों के हितों की रक्षा करने के लिए आगे बढने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर एससीइआरटी उत्तराखंड शाखा के सभी सदस्य उपस्थित थे।
Comments
Post a Comment
पोस्ट पर अपने सुझाव/राय देने अथवा अधिक जानकारी प्राप्त करने हेतु यहाँ लिखें..