उपलब्धि: पहाड़ की बेटी श्रुतिका को मिलेगा राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार,शिक्षा महानिदेशक ने दी बधाई

श्रुतिका सिलस्वाल को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है।

Shrutika silswal to get commonwelth youth award for excellent work for education

उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर है कि श्रुतिका सिलस्वाल का चयन राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार के लिए हुआ है। श्रुतिका सिलस्वाल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं।श्रुतिका सिंपल एजूकेशन फाउंडेशन की एसोसिएट डायरेक्टर हैं। उनके फाउंडेशन द्वारा जनपद टिहरी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय गूलर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोदसी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय ब्यासी, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कौड़ियाला एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय कुण्डिया में कार्य कर रहा है।

सिंपल एजूकेशन फाउंडेशन एवं शिक्षा विभाग उत्तराखंड के बीच एक समझौता ज्ञापन भी हस्ताक्षरित किया गया है, जिसके तहत फाउंडेशन मुख्य रूप से शिक्षकों की क्षमता संवर्धन, प्रधानाचार्य का नेतृत्व विकास, सामुदायिक सहयोग के साथ-साथ बच्चों में सामाजिक संवेगात्मक अधिगम पर उल्लेखनीय कार्य कर रहा है, जिससे विद्यालय, शिक्षक प्रधानाचार्य के साथ-साथ समुदाय भी लाभान्वित हो रहा है। श्रुतिका एवं उनके फाउंडेशन द्वारा राज्य के पांच प्रारंभिक विद्यालयों में कार्य करने से छात्रों के शैक्षिक स्तर में वृद्धि हुई है।

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने दी बधाई

श्रुतिका सिलस्वाल के राष्ट्रमंडल युवा पुरस्कार हेतु चयन पर महानिदेशक, विद्यालयी शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी ने उन्हें बधाई दी है उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने एवं राष्ट्रमंडल पुरस्कार हेतु चयनित होने पर पहाड़ की बेटी कि इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग सहित संपूर्ण प्रदेश अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।उन्होंने संपूर्ण विद्यालयी शिक्षा परिवार की ओर से श्रुतिका को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

श्रुतिका  ने भी अपनी उपलब्धि का श्रेय देते हुए बताया कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी के मार्गदर्शन और सहयोग से सिंपल एजुकेशन फाउंडेशन के द्वारा बच्चों, अध्यापकों प्रधानाचार्य एवं समुदाय के साथ वे अच्छे कार्य कर पा रही हैं, और आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट