नर सेवा नारायण सेवा: जिज्ञासा ट्रस्ट ने बांटे कंबल

उत्तराखंड सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी पढ़ रही है। गरीब और बेघर लोग हाड़ कंपाती इस सर्दी में सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। इनकी परेशानी को देखते हुए जिज्ञासा ट्रस्ट ने आज देहरादून में कई जरूरतमंदों को कम्बल बांटे।

आज जिज्ञासा ट्रस्ट की तरफ से ठंड और शीतलहर को देखते हुए कई जरूरतमंदों व गरीबों को कम्बल बांटें गये।

Jigyasa trust distributed blanket to needy people

ट्रस्ट के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार ने बताया कि इस ट्रस्ट को गरीब लोगों की मदद के लिए बनाया गया है। सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए भी विगत दो वर्षो से निशुल्क समर कैंप ट्रस्ट की ओर से लगाया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों को कई विधायें निशुल्क सिखाई जाती हैं, जो बच्चों के लिए उपयोगी है। संस्था द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली रायपुर में भी समय- समय पर प्रतियोगिताएं करवायी जाती हैँ व शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया जाता है।

उन्होंने बताया कि यह संस्था आगामी 29 जनवरी को अपनी स्थापना के दो वर्ष पूर्ण करने जा रही है, इसलिए संस्था के सदस्यों की मदद से गरीबों को इस बढ़ती ठंड में कम्बल  बांटें  गये।संस्था द्वारा   समय  समय पर   निराश्रित पशुओं,   पर्यावरण संरक्षण  और गरीब परिवारों के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार, लक्ष्मी पंवार, पिंकी पंवार, सुनीता रावत, सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट