डायट देहरादून में शिक्षकों ने सीखे सूचना तकनीकी के गुर

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान देहरादून(डायट) में डायट प्राचार्य  राम सिंह चौहान के निर्देशन में  वार्षिक कार्ययोजना एवं बजट के अंतर्गत तीन दिवसीय ओ लैब एवं दीक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । 

Teachers training on ICT at diet dehradun

कार्यक्रम समन्वयक डायट संकाय सदस्य अरुण थपलियाल ने बताया कि  प्रशिक्षण में शिक्षकों को ऑनलाइन लैब  एकाउंट बनाना, लॉगिन करना, इसके माध्यम से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, कम्प्यूटर, गणित, इतिहास, जंतु विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, सिमुयूलेशन की सहायता से गतिविधियां सिखाई गई।वर्चुअल लैब, जावा लैब, PHET , A I टेक्नोलॉजी का शिक्षण में प्रयोग,  कोडिंग पर कार्य,STEM गतिविधि,आई0सी0टी0 का प्रयोग, दीक्षा पोर्टल, ई कंटेंट्स, गामा डॉट एप, पी0एम ई0विद्या की भी जानकारी दी गई।

प्रतिभागियों में किरण बाला कैंतुरा, पुष्पा रौतेला,बबीता रावत, विजय सिंह गुसाईं, रमा शर्मा, मिनाक्षी बिष्ट, रजनीश बौठियाल, राहुल पंवार, सुमन रावत, आशा, सुलेखा भट्ट, रूबी त्यागी, शिखा डोभाल, धर्मेंद्र पंवार, दुष्यंत पुंडीर, राजेश भट्ट, मनीषा त्रिपाठी, अजय गिरी, अंजू गंगोला, रमेश सिंह, विजय द्विवेदी, महेंद्र भोला, अंजना चौहान, अमिता रावत,डा0 स्वेता दूबे, सुधा मिश्रा, रश्मि गौड़, चंद्रपाल आदि शिक्षको ने प्रतिभाग किया।

संदर्भदाताओ के रूप में प्रवक्ता अर्चना ,  अशोक भट्ट,  श्री राजमोहन रावत,  विजय द्विवेदी, अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन से   अमित भंडारी,राकेश मनोडी ने योगदान दिया। डायट से प्रवक्ता  राखी पांडेय द्वारा समन्वयन व सहयोग किया गया।

कार्यक्रम में  ऋचा जयाल डा. सुरेश चंद्र पोखरियाल,प्रवक्ता  अनिल डोभाल , प्रणय बहुगुणा, डा. विजय रावत आदि उपस्थित रहे।अंत मे  कार्यक्रम प्रभारी अरुण थपलियाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट