विश्व हिंदू महासंघ शिक्षक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार,इन्हें मिली जिम्मेदारी

दिनांक 23 फरवरी 2025 को देहरादून के पटेल नगर में आयोजित एक बैठक में विश्व हिंदू महासंघ (भारत ) के शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पुरोहित द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

Vishva hindu mahasangh state level executive committee nomination

विश्व हिंदू महासंघ के शिक्षक एवं बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पुरोहित की अध्यक्षता में संयोजक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। सर्वप्रथम प्रान्तीय अध्यक्ष  के द्वारा संगठन के कार्य एवं आवश्यकता से संयोजक मण्डल को अवगत कराया गया। संयोजक मण्डल के सदस्यों ने  अपने विचार भी रखे।

प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार कर दिनेश चंद्र भट्ट को महामंत्री,दिनेश चंद्र देवराडी को संगठन मंत्री, राजेश जोशी और देवेंद्र रावत को उपाध्यक्ष, मनोज ममगाईं को संयुक्त मंत्री, डॉ. दीपक नवानी को मंत्री तथा अरुण चंद रमोला को संयोजक चुना गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश अध्यक्ष का बोर्ड बनाकर उनके आवास पर लगाया जाय साथ ही स्थाई कार्यालय बनने तक उनके आवास से ही प्रदेश कार्यालय का संचालन किया जायेगा।

बैठक में विश्व हिन्दू महासंघ के अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भण्डारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय  उपाध्यक्ष श्री सिद्धपीठ कालकाजी के पीठाधीश्वर सुरेन्द्रनाथ अवधूत, राष्ट्रीय महामन्त्री योगी राजकुमार नाथ तथा  महामण्डलेश्वर आचार्य विद्युतपाणि जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष (शिक्षक व बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ) का धन्यवाद भी  ज्ञापित किया गया।इस अवसर पर कार्यकारिणी सदस्य हरीश कुमार सिंघल भी उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट