डायटों के संस्थागत सुदृढ़ीकरण के लिए कार्यशाला का हुआ आयोजन


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट)को अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड में दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन दिनांक 4 - 5 फरवरी को किया गया। एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड एवं स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में डायटों के संस्थागत सुदृृढीकरण हेतु अयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य डायट के संस्थागत सुदृृढीकरण के माध्यम से अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु रूपरेखा तैयार करना है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में एस.सी.ई.आर.टी एवं डायट से प्रतिभाग कर रहे अधिकारियों एवं संकाय सदस्यों की विजनिंग करने के साथ ही उनका क्षमता संवर्द्धन करना है।

workshop for academic strengthening of diets

कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में बोलते हुए संस्थान के अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी ने प्रतिभागियों से अपेक्षा की वे कार्यशाला के माध्यम से डायट को अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने की बेहतर रूपरेखा तैयार होगी एवं उत्कृृष्टता नवीनतम पैरामीटर को गढ़ेगें। स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन की निदेशक सोनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि एस.सी.ई.आर.टी उत्तराखण्ड के साथ मिलकर इस दिशा में एक बेहतर अकादमिक संस्कृति विकसित करेगें जों अंततः राज्य के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार करेगा। स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन के प्रमुख एंटनी नेलिसेरी एवं विशेषज्ञ डाॅ0 सुबीर शुक्ला एवं निरूपमा शर्मा ने कहा कि डायट के अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु स्पष्ट विजन निर्माण केे साथ नीतिगत इरादों को दैनिक अभ्यास के रूप में शामिल किये जाने पर जोर दिया।


इस सन्दर्भ में परिषद के सहायक निदेशक डाॅ के.एन. बिजल्वाण एवं कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 अजय कुमार चौरसिया ने कहा कि डायट को अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु उत्कृृष्टतम रूपरेखा तैयार करने के साथ सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों से कार्य करने की कार्य संस्कृृति को संस्थानों का अभिन्न अंग बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर पौड़ी डायट प्राचार्य स्वराज सिंह तोमर, रूड़की डायट प्राचार्य मेराज अहमद, परिषद से डाॅ0 राकेश चन्द्र गैरोला, डाॅ0 बी0पी0 मैदोली, डाॅ0 रंजन भट्ट, शुभ्रा सिंहल, मनोज बहुगुणा, सुशील चन्द्र गैरोला, डाॅ0 मनोज शुक्ला, अखिलेश डोभाल, देवराज राणा, अरूण थपलियाल एवं डायट से डाॅ0 हेम जोशी, अरविन्द सिंह चौहान, रमेश बड़ोनी, डाॅ0 विमल थपलियाल, ललित तिवारी, टीना मोहन, प्रेरणा बहुगुणा एवं स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन से राज्य प्रमुख भारती गुप्ता एवं तनुज आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट