शिक्षक सेमिनार में शिक्षकों ने किया बेहतरीन प्रस्तुतीकरण

देहरादून, 7 फरवरी। जनपद देहरादून के डोईवाला ब्लाक के प्राथमिक शिक्षकों के एक सेमिनार का आयोजन आज  राजकीय इंटर कालेज रानीपोखरी में किया गया।

teachers presentation on learning outcomes

आज राजकीय इंटर कॉलेज रानीपोखरी में प्रारंभिक शिक्षा विभाग, विकास खंड डोईवाला और अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक सेमिनार का आयोजन किया गया,जिसमें ब्लॉक के प्राथमिक शिक्षकों द्वारा अपना प्रस्तुतीकरण दिया गया।

शिक्षकों ने  राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लेखित विद्यालय प्रक्रियाओं तथा सीखने के प्रतिफलों के आलोक में उनके द्वारा किए गए प्रयासों को प्रस्तुत किया गया,इस मौके पर अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के राज्य प्रमुख शोभन सिंह नेगी द्वारा शिक्षकों के द्वारा किया जाए जा रहे नवाचारी प्रयासों की तारीफ की और कहा कि यह शिक्षक सेमिनार बेहतर प्लेटफॉर्म है जहाँ शिक्षकों को अपने विद्यालय किये जा रहे प्रयासो को प्रस्तुत करते हैं और परस्पर सीखने के अवसर भी प्रदान करते हैं।

प्रस्तुतीकरण करने वाले शिक्षकों में ममता वर्मा,दामिनी, विदेश अत्री,ज्योत्सना, ऊषा रतूड़ी, मीनाक्षी कोहली ,रजनी रावत के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सविता पाल द्वारा प्रस्तुतीकरण किया गया, इसके साथ ही कुसुम उनियाल, कोकिला मैठानी और मनीषा कंडवाल द्वारा पेनालिस्ट की भूमिका निभाई और कार्यक्रम का संचालन नीरलता द्वारा किया गया इस मौके पर अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के जनपद प्रमुख रवींद्र सिंह जीना,कोर्डिनेटर संजय नौटियाल,अर्चना,रीना के साथ डोईवाला ब्लॉक के प्राथमिक के शिक्षक उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा