काली पट्टी बांध कर विरोध दर्ज कराएंगे शिक्षक,अंकित जोशी ने किया आंदोलन का ऐलान
लंबे समय से शिक्षकों की पदोन्नति ना हो पाने के कारण शांतिपूर्ण आंदोलन के रूप में कल से शिक्षकों द्वारा काली पट्टी बांधकर अपना कार्य करते हुए विरोध दर्ज किया जाएगा । यह जानकारी राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉक्टर अंकित जोशी ने दी। कल 11 अप्रैल से शिक्षक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। राजकीय शिक्षक संघ एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉ० अंकित जोशी ने बताया कि एलटी से प्रवक्ता पदों पर विभाग द्वारा पदोन्नति न करने के विरोध में 11 अप्रैल से शिक्षक काली पट्टी बांधेंगे उन्होंने शिक्षकों से अपने कार्यस्थल पर ही काली पट्टी बाँध कर अपने दायित्वों का निर्वहन कर इस मुहिम में साथ देने की अपील की है । उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया है कि काली पट्टी बाँध कर अपनी तस्वीर को व्हाट्सएप और फ़ेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर बनायें व सोशल मीडिया पर इसका व्यापक प्रचार प्रसार भी करें ।एलटी से प्रवक्ता पदों पर विगत कई वर्षों से पदोन्नति नहीं हो सकी है । डॉ० अंकित जोशी का मानना है कि विभाग की अनिर्णयता के कारण पदोन्नतियां नहीं हो पा रही हैं और विभाग पदोन्नतियों को लंबित रखन...