जिला स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में पहले ही दिन बच्चों ने किया कमाल...
जनपद देहरादून के प्रारंभिक शिक्षा के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों की जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों के बच्चों ने कमाल का प्रदर्शन किया। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री मैदान रायपुर, देहरादून में आज जनपद देहरादून की दशम जिला स्तरीय प्रारम्भिक शिक्षा क्रीडा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ एवं विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष नीरज पंत, क्षेत्रीय पार्षद कपिल धर द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात जनपद के समस्त छः विकासखण्डों की टीमों द्वारा मार्च पास्ट तथा व्यायाम का प्रदर्शन किया गया। मुख्य शिक्षाधिकारी देहरादून प्रदीप कुमार रावत, जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) राजेंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी डोईवाला मंजू भारती, खण्ड शिक्षा अधिकारी रायपुर हेमलता गौड़, खण्ड शिक्षा अधिकारी कालसी भुवनेश्वर जदली, खण्ड शिक्षा अधिकारी विकासनगर वीपी सिंह ने प्रतियोगि...