सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली ने मारी बाजी...

माध्यमिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाली सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता के जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी, देहरादून में किया गया। इस प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौडा सरोली की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Augic saura saroli grabs first position in quiz

राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी देहरादून में ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रायपुर विकासखंड के विद्यालयों की कुल 15 टीमों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

उपस्थित प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राजकीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी  डॉक्टर ज्योति प्रसाद तिवारी ने उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।

इस प्रतियोगिता में अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली द्वारा प्रथम, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय देहरादून द्वारा द्वितीय तथा रा. इ.का बंजारावाला द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अरविंद पुंडीर तन्मय भट्ट और दिया कोहली रहे। द्वितीय स्थान पर अनन्या नेगी, रिया और रूचि ने कब्जा किया।

क्विज प्रतियोगिता हेतु प्रश्नोत्तरी का प्रारूप प्रवक्ता विपुल मिश्रा, प्रमोद बड़ोनी और डीपी पुरोहित ने तैयार किया। प्रवक्ता शीतल सिंह दानू कमल किशोर बडोनी, रविंद्र भट्ट और नवल किशोर ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 अक्टूबर 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में किया जाएगा। इसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इस अवसर पर सुधारानी, सोनिया शर्मा ,संगीता पांडे,सरोज बाला,अंजू कुमेडी,उत्तम सिंह यादव लक्ष्मण चौहान आदि ने भी सक्रिय योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

कलम मेरी खामोश नहीं

उपलब्धि:उत्तराखंड के वैज्ञानिक को मिला प्रतिष्ठित वैज्ञानिक पुरस्कार

विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में हुई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा