प्राथमिक विद्यालय की हीरक जयंती: के समारोह में पुरातन छात्र हुए सम्मानित

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखोली की हीरक जयंती के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में विद्यालय के 70 से 80 वर्षीय पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया।

Diamond jublee celebration of government primary school

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रिखोली विकासखंड सहसपुर देहरादून की ओर से विद्यालय का 75वां स्थापना वर्ष हीरक जयंती के रूप में मनाया गया। जिसमें 70 से 80 वर्ष के पूर्व छात्रों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों तथा ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।


आयोजन स्थल पर विद्यालय की ओर से प्रदर्शनी भी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यालय की स्थापना के समय वर्ष 1948 की प्रवेश पंजिका, छात्रों द्वारा ब्लॉक, जनपद एवं प्रदेश स्तर पर प्रतिभागिता के प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार आदि सम्मिलित किये गये।


सोमवार 2 अक्टूबर को सहसपुर विकासखंड के अंतर्गत राष्ट्रीय प्राथमिक विद्यालय में हुए डायमंड जुबली के तहत आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर ने किया। इस दौरान विद्यालय से उत्तीर्ण वृद्धजनों ने अपने अनुभव साझा किये।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेखा कठैत, सहायक अध्यापिका ज्योति रतूड़ी जोशी ने ग्राम वासियों का आभार प्रकट करते हुये कहा कि उनके सहयोग से ही यह हीरक जयंती मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है और उनके सहयोग से ही इस नई पहल की शुरुआत हुई है।

छात्रों के आत्मविश्वास एवं कार्यक्रम की भव्यता से प्रभावित होकर मालसी से नगर निगम के पार्षद सुशांत बोहरा ने विद्यालय को 21000 रुपये तथा धीरज पुंडीर ने 1100 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रदान की है। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती नीलम बिष्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नवीन चंद्र मिश्रा, राजकीय जूनियर हाई स्कूल गल्जवाड़ी के प्रधानाध्यापक राजीव पांथरी विद्यालय के पूर्व अध्यापक रजनीश, शहनाज, राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी, प्राथमिक विद्यालय शेरकी के प्रधानाध्यापक विशाल नौटियाल, सहायक अध्यापक खेमकरण क्षेत्री, पूर्व ग्राम प्रधान नारायण सिंह, दिगंबर सिंह, उषा, शिखा तथा गाँव के सक्रिय अभिभावक अजय पुंडीर, संजय पुंडीर, महेंद्र सिंह, सुनीता देवी एवं ग्राम प्रधान सोबन सिंह आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट