जिलास्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का दूसरा दिन रहा विकासनगर के नाम

प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की दशम जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आज दूसरा दिन था विकासनगर विकासखंड के नाम रहा।

Second day of district level sports meet

आज दिनाक 12 अक्तूबर 2023 को ऑर्डिनेंस मैदान, रायपुर, देहरादून में उत्तराखंड प्रारंभिक शिक्षा की दशम क्रीडा एवम सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2023 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देहरादून के मेयर सुनील गामा जी द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

आज जूनियर स्तर पर खो-खो, कबड्ड़ी तथा वॉलीबॉल तीनों प्रतियोगिताओं में बालक तथा बालिका दोनों वर्गों में विकासनगर ब्लॉक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसके अतिरिक्त अन्य प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे -

इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी (बेसिक) राजेंद्र सिंह रावत, खंड शिक्षा अधिकारी (डोईवाला) मंजू भारती, प्राथमिक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत, मंत्री विनोद लखेड़ा, कोषाध्यक्ष गंभीर रावत, जूनियर संघ के जिलाध्यक्ष उमेश चौहान, मंत्री सूरज मंदरवाल , प्रदेश अध्यक्ष रघुवीर पुंडीर ,उपाध्यक्ष अनंत सोलंकी,राज्य/जिला खेल समन्वयक लेखराज तोमर, सहकारी समिति के संचालक कुलदीप तोमर, डोईवाला खेल समन्वयक राजकुमार पाल, प्राथमिक जिला उपाध्यक्ष अरविंद सोलंकी, उपमंत्री पीताम्बर तोमर, विकासनगर ब्लॉक मंत्री कमल सुयाल, कोषाध्यक्ष मधु पटवाल,खेल समन्वयक रणवीर तोमर, अनुराग चौहान कुलदीप, शशांक,संतोष,प्रताप, सत्यजीत, सुरजीत,रणवीर राय,रोहिणी चौहान, भीम दत्त शर्मा, राजीव पुरी, अजय, मुकेश क्षेत्री,भूपेंद्र शाह अश्वनी भट्ट,मंजीत सोलंकी, विजय बहादुर, पदम राणा आदि उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट