शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण को उप शिक्षा अधिकारी से की वार्ता
देहरादून, 18 मार्च। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ) विकासखंड रायपुर की कार्यकारिणी ने आज शिक्षा एवं शिक्षक हितों से सम्बन्धित विभिन्न 15 बिंदुओं पर उप शिक्षा अधिकारी हेमलता गौड़ उनियाल से मुलाकात की। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ रायपुर शाखा के अध्यक्ष अरविन्द सिंह सोलंकी एवं मंत्री बिनोद सिंह असवाल ने शिक्षकों के विभिन्न प्रकरणों का समय से निस्तारण न होने पर गहरा रोष प्रकट करते हुये कहा कि गत वर्ष संगठन के आह्वान पर सभी शिक्षकों की सर्विस बुक तथा जीपीएफ/एनपीएस बुक का अवलोकन शिक्षकों को करवाया गया, परन्तु उनमें जो कमियां थी उन्हें अभी तक भी पूर्ण नहीं किया गया है, जो कि अत्यंत खेदजनक है। उन्होंने चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान का लाभ वेतन में मिल जाने के बाद भी अभी तक उसके एरियर का भुगतान न होने, विभागीय कार्यों एवं सूचनाओं के क्रियान्वयन के लिये पूर्व की भांति संकुल स्तर पर व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी पाठ्य-पुस्तकों को समय पर एक साथ उपलब्ध कराने, शिक्षकों को बीएलओ तथा अन्य कार्यों में कार्ययोजित करने से विद्यालय संचालन में हो रही कठि...