अजीम प्रेमजी फाउंडेशन परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम

देहरादून ,8 मार्च -अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आज  देश की जानी -मानी स्वयंसेवी संस्था अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन देहरादून द्वारा अपने परिसर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महिला दिवस के उपलक्ष्य में गीत -संगीत आदि के रोचक कार्यक्रम के साथ सहेली ट्रस्ट की फाउंडर के साक्षात्कार और आर्ट गैलरी मेँ विभिन्न कलाकारों द्वारा सृजित चित्रों की प्रदर्शिनी आयोजित कर महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया।


कार्यक्रम की शुरुआत अज़ीम प्रेमजी फ़ाउंडेशन के परिचय एवं आमंत्रित महिलाओं एवं अन्य अतिथियों को महिला दिवस की बधाई देते हुए फ़ाउंडेशन की सदस्य और कार्यक्रम की एंकर उर्वशी द्वारा किया गया । प्रारम्भ में फ़ाउंडेशन द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य को केंद्र में रखकर शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर हुई चर्चा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने से जुड़े इतिहास तथा इस वर्ष की थीम ‘गिव टू गेन’ पर चर्चा करते हुए जहां महिलाओं को दिये जाने वाले अवसर को पूरे समाज के लिए अवसर सृजित करने जैसा बताया गया वहीं सभी क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने व बढ़ाने के प्रति एकजुट प्रयास करने की आवश्यकता पर भी ज़ोर दिया गया।

international women's day celebration at apf campus

कार्यक्रम में अपने प्रदेश मेँ महिलाओं को रोजगार की दृष्टि से सशक्त बनाने वाली संस्था ‘सहेली ट्रस्ट’ की फाउंडर श्रुति कौशिक और ट्रस्ट के अंतर्गत किए गए रोजगारपरक अभिनव प्रयास ‘ शी कैब’ से जुड़ी महिला ड्राईवर आशिमा का साक्षात्कार फ़ाउंडेशन के ही सदस्य वर्तुल द्वारा लिया गया जो महिलाओं के लिए प्रेरक रहा। फ़ाउंडेशन मे ब्लॉक कोर्डीनेटर चंद्रकला ने पौधे देकर इन मेहमानों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के मंच से शिवानी ,दिव्या और शिल्पा और मनीषा रावत ने जहां महिलाओं को समर्पित कविताओं का पाठ कर लोगों को महिला शक्ति पर गर्व करने का मौका दिया वहीं शिक्षिकाओं में कुसुमलता और मनीषा रावत के भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम को आनंदमय बनाया और तालियाँ बटोरीं ।अंत में फ़ाउंडेशन के सदस्यों और उपस्थित महिला दर्शकों ने समूह नृत्य कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के साथ अनेक सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा आईसीडीएस विभाग की कर्मियों के अलावा देहरादून के विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों के छात्रों तथा युवाओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया ।

इस अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने में फाउंडेशन के सदस्यों का योगदान सरहनीय रहा । फ़ाउंडेशन के कार्यालय के आसपास बसे नागरिक समाज ने भी हमेशा की तरह उत्साहपूर्वक भागीदारी की ।कार्यक्रम का समापन आगंतुकों को धन्यवाद ज्ञापन एवं जलपान के साथ हुआ ।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट