कबीर के रंग में सराबोर हुए श्रोता: कबीर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

देहरादून 7 मार्च। तीन दिवसीय ‘सुमिरन – दून कबीर लोक यात्रा’ के दूसरे दिन कबीर वाणी का संगीतमय आयोजन अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, देहरादून के प्रांगण में किया गया । इस कार्यक्रम में कबीर वाणी के प्रख्यात गायक वेदान्त भारद्वाज ने अपनी टीम के साथ कबीर वाणी भजनों और दोहों को अपने संगीत के साथ विभिन्न रूपों में प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया ।


अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन, देहरादून के प्रांगण में इस कार्यक्रम का प्रारम्भ जहां इस यात्रा के संयोजक बीजू नेगी जी के कबीर पर सारगर्भित वक्तव्य से हुआ वहीं अपने सुमधुर स्वर में कबीर गायक वेदान्त भारद्वाज और गुरुप्रिया ने कबीर के प्रसिद्ध निर्गुण ‘ राम निरंजन न्यारा रे ‘ की प्रस्तुति से समां बांध दिया |प्रस्तुति की विशेषता यह रही कि वेदांत भारद्वाज ने जहां हिन्दी के साथ अंग्रेजी में भी भजन के भाव स्पष्ट किए वहीं श्रोताओं के साथ भजन को पुनः साथ -साथ गाया जिससे श्रोता कबीर वाणी में लीन दिखे |इस टीम ने मंच से कबीर के एक के बाद एक कई भजनों की संगीतमय प्रस्तुति से श्रोताओं को बांधे रखा और पूरे वातावरण को कबीरमय बना दिया।

kabeer bhajan at apf Dehradun campus


इस कार्यक्रम में देहरादून के विभिन्न शैक्षिक एवं सामाजिक संगठनों के अलावा स्थानीय नागरिक समाज के लोगों ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग करते हुय कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया । ज्ञातव्य है कि इस तीन दिवसीय यात्रा का प्रारम्भ 6 मार्च को यमुना क्षेत्र कटा पत्थर से हुआ और समापन 8 मार्च को गंगा तट पर स्थित योग नगरी ऋषिकेश में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट

नवोदय विद्यालय में चयन पर छात्रा का सम्मान: अभिभावकों ने दी बधाई

युवा सशक्तिकरण और जनहित के मुद्दों को लेकर मैंदोली ने की मुख्यमंत्री से भेंट