बैगलेस डे पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
देहरादून 25 अप्रैल। राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में आज नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 के पहले बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस का आयोजन किया गया। प्रतिभा दिवस के अंतर्गत विभागीय निर्देशों के अनुपालन में माता सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्यनरत छात्रों की माताओं ने प्रतिभाग किया। सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उपस्थित माताओं के सम्मुख आज के प्रतिभा दिवस के लिये निर्धारित गतिविधियों हिंदी, अंग्रेजी भाषा में अपना परिचय, कविता इत्यादि का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही कक्षा 1 एवं 2 के छात्रों के लिये निर्धारित गतिविधियां अंग्रेजी के शब्द बोलना, ताली बजाना, कमर में हाथ रखकर उछलना, रंगीन चौक से रेखा खींचना, पैटर्न बनाना, रंगों के छापे लगाना तथा कक्षा तीन, चार एवं पांच के लिये स्थानीय मेले पर चर्चा, लंबाई का अनुमान लगाना तथा फिर उसे नापना, चित्रों में रंग भरना, 50 मीटर दौड़, छापे लगाना इत्यादि गतिविधियां संपन्न करवायी गयी। इससे पूर्व माता सम्मेलन में उपस्थित माताओं को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ के प्रधानाध्यापक अरविन्द सोलंकी ने बैग लेस डे/प्रतिभा दिवस की अ...